Bhadra Mahapurush Raj Yoga: व्यक्ति की जन्मपत्री में शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के योग विराजित होते हैं। इसमें से कुछ ऐसे शुभ योग होते हैं। जो व्यक्ति को नेम और फेम दोनों दिलाते हैं। वहीं ऐसा व्यक्ति राजसी जीवन जीता है। साथ ही ऐसा व्यक्ति हमेशा धनवान रहता है। साथ ही इन व्यक्ति को राजसत्ता की प्राप्ति होती है। यहां हम ऐसे ही राजयोग के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसका नाम है भद्र पंचमहापुरुष राजयोग। ये योग बहुत कम कुंडली में बनता है। साथ ही इन राजयोग के बनने से धन- संपत्ति की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कुंडली में ये राजयोग कैसे बनता है और इसका लाभ…

28 नवंबर तक गुरु की राशि में वक्री रहेंगे न्यायाधीश शनि देव, इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार, पद- प्रतिष्ठा प्राप्ति के योग

कुंडली में ऐसे बनता है भद्र राजयोग

वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह राजयोग तब बनता है जब बुध ग्रह अपनी ही राशि (मिथुन या कन्या) में या उच्च राशि (कर्क) में केंद्र स्थान (1, 4, 7, 10 भाव) में स्थित हो। वहीं यहां पर यह देखना बहुत जरूरी है कि बुध ग्रह कितने मजबूत स्थिति में विराजमान हैं। साथ ही उन पर किस ग्रह की दृष्टि पड़ रही है। 

वक्ता और लेखक होते हैं

वैदिक ज्योतिष अनुसार जिन लोगों की कुंडली में यह योग होता है वह बुद्धिमान, बोलचाल में चातुर्य भी होते  हैं। साथ ही अच्छे वक्ता और लेखक होते हैं। स्वभाव से काफी विनम्र होते हैं। ये लोग शिक्षा, गणित और मार्केटिंग और बैंकिंग सेक्टर में अच्छा नाम कमाते हैं। साथ ही ये लोग थोड़े मजाकिया स्वभाव के होते हैं। ये लोग जिस महफिल में जाते हैं वहां रंग जमा देते हैं। 

बनते हैं बड़े कारोबारी

बुद्धि के कारक ग्रह बुध इस राजयोग से जातक को बुद्धिमान बनाते हैं। ऐसा जातक समाज में प्रसिद्धि पाता है। वह सरकारी नौकरी में उच्च पद हासिल कर सकता है। वहीं ऐसे लोग बडे़ कारोबारी बनते हैं। साथ ही ये लोग व्यापार में जोखिम लेकर खूब धन कमाते हैं। ऐसा जातक खाने पीने का शौकीन होता है और जीवनसाथी व बच्चों से भी सुख प्राप्त करता है। ऐसे व्यक्ति को समय समय पर संपत्ति और धन का लाभ मिलता है। साथ ही ये लोग अपने पार्टनर का खूब ख्याल रखते हैं। साथ ही पार्टनर के साथ अच्छी बॉन्डिंग होती है।

12 महीने बाद व्यापार के दाता बुध करेंगे अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025