Shape Of Hand Thumb: हर व्यक्ति के शरीर के अंगों की बनावट अलग- अलग होती है। सामुद्रिक शास्त्र में इन्हीं अगों की बनावट और आकार के आधार पर फलित किया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट और आकार के आधार पर उसके व्यक्तित्व, नेचर और भविष्य का फलित किया जाता है। ऐसे में हम यहां बात करने जा रहे हैं हाथ के अंगूठे के बारे में, जिसका विश्लेषण करके व्यक्ति के नेचर और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं…

नोकदार अंगूठा

सामुद्रिक शास्त्र मुताबिक जिन व्यक्तियों का नोकदार अंगूठा होता है।  ऐसे अंगूठे मूल स्थान पर चौड़े, मध्य में गोल तथा नाखून तक पहुंचते- पहुंचते नुकीले हो जाते हैं। जिन लोगोंं के ऐसे अंगूठे होते हैं। ऐसे लोग का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है। साथ ही ये लोग भावुक भी होते हैं। ये लोग घंटों बात को सोचते रहते हैं। ये लोग काम को समय पर कम ही पूरा करते हैं। मतलब ये लोग आलसी प्रवृत्ति के होते हैं। 

सभी भौतिक सुख होते हैं प्राप्त

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का जिन लोगों का अंगूठा सूच्याकार होता है। ऐसा अंगूठा पीछे से चौड़ा व ऊपर से गोलाकार होता है। ऐसे अंगूठे वाले लोग बहुत व्यवहारिक होते हैं। साथ ही ये लोग जीवन में सभी भौतिक सुख प्राप्त करते हैं। ये लोग लग्जरी लाइफ जीते हैं। ये लोग कला प्रेमी होते हैं। 

सिंपल लाइफ होती है पसंद

अंगूठा ऊपर से नीचे तक जिन लोगों का एक जैसा रहता है। ये लोग सिंपल लाइफ पसंद करते हैं। साथ ही ये लोग ईमानदारी से जीवन व्यतीत करते हैं। ये लोग मेहनती और कर्मठ भी होते हैं। इनको समय काम करना पसंद होता है। मतलब ये लोग समय के पाबंद होते हैं।  ऐसे लोग तर्क ज्यादा और काम कम करते हैं।

होते हैं धनवान और बडे़ कारोबारी

सामुद्रिक शास्त्र मुताबिक जिन लोगों के हाथ का अंगूठा छोटा और मोटा होता है। ये लोग बड़े कारोबारी होते हैं। साथ ही ये लोग बेहद आत्मविश्वासी होते हैं। ये लोग विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी घबराते नहीं है। साथ ही ये लोग अपने जीवनसाथी को बेहद प्यार करने वाले होते हैं और रिश्ते को अच्छे निभाते हैं। साथ ही ये लोग कला प्रेमी भी होते हैं। ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024

कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024

तुला, वृश्चिक और धनु राशि का वर्षफल 2024

मकर, कुंभ और मीन राशि का वर्षफल 2024