Numerology: ग्रहों का जैसे हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। ऐसे ही अंकों का भी हमारी लाइफ पर गहरा प्रभाव पड़ता है। आपने देखा होगा कि कोई अंक शुभ होता है तो कोई अशुभ। अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंकों तक का वर्णन मिलता है। इन अंकों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है।

साथ ही इन ग्रहों का प्रभाव इन अंकों पर पूर्ण तरह से पड़ता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 09 के बारे में, जिसका संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है। जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख हो जन्म हुआ हो, उनका मूलांक 9 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, ये लोग शरीर से मजबूत,निडर और ऊर्जावान होते हैं।  ये हर विपरीत परिस्थिति का बहादुरी के साथ सामना करते हैं। आइए जानते हैं इस मूलांक से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें…

रिस्क लेने में होते हैं माहिर

अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 9 होता है। ऐसे लोग जोखिम उठाने में माहिर होते हैं। ये लोग व्यापार में रिस्क लेकर खूब धन कमाते हैं। साथ ही ये लोग निडर और साहसी होते हैं। ये लोग ये लोग अनुशासन प्रिय होते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि कोई भी समस्या आने पर पीछे नहीं हटते हैं बल्कि उसका समाधा खोजने का प्रयास करते हैं। इन लोगों को स्वतंत्रता प्रिय होती है। ये किसी दबाव में काम नहीं कर सकते। साथ ही ये लोग थोड़े क्रोधी स्वभाव के भी होते हैं।

खूब होती है धन- संपत्ति

मूलांक 9 वाले लोग संपत्ति के मामले में भी लकी होते हैं। इन लोगो के पास मंगल ग्रह की कृपा से खूब धन और संपत्ति होती है। मूलांक 9 वाले जातकों का प्रेम संबंध ज्यादा अच्छा नहीं होता है। इनके प्रेम संबंध में समस्याएं आती हैं। क्योंकि ये लोग हर बात की गहराई तक जाते हैं, जिस वजह से इनके प्रेम संबंध में कटुता आती है। ये लोग डिबेट करने में भी माहिर होते हैं।

इन क्षेत्रों में बना सकते हैं करियर 

अंक शास्त्र अनुसार मूलांक 9 वाले लोग खेल कूद, सेना, पुलिस सेवा से संबंधित क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इसलिए इन लोगों को इन क्षेत्रों में ही अपना करियर बनाना चाहिए।