हिंदू धर्म में अग्नि को पवित्र माना जाता है। अग्नि को सूर्य और जिंदगी की ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। चाइनीज वास्तुशास्त्र के अनुसार अग्नि घर को सुखी और समृद्ध बनाने में मदद करती है। इसी के साथ माना जाता है कि लाल रंग में सबसे अधिक ऊर्जा पाई जाती है और इसे बच्चों के कमरे, रसोई और बैठक में इस्तेमाल करने से सकारात्मक शक्ति आती है और बच्चों में आलस्य की भावना खत्म हो सकती है। सर्दियों में घर में सूर्य की रौशनी पूर्ण रुप से नहीं आने के कारण नकारात्मक शक्तियों का वास हो जाता है जिससे मानव जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती है।

फेंगशुई के अनुसार माना जाता है कि घर में लगी मोमबत्तियां भी ऊर्जा का प्रतीक होती हैं। ये सिर्फ घर को गर्म रखने में मदद नहीं करती बल्कि हर दिन के मानसिक बोझ को भी हल्का करती हैं। फेंगशुई के अनुसार घर की दक्षिण दिशा, दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पूर्वी और घर के बीच में मोमबत्ती का होना घर में सकारात्मकता का प्रवाह करता है। वास्तु के अनुसार अपने परिवार और दोस्तों की फोटो को लकड़ी के फ्रेम में लगाना शुभ माना जाता है। लकड़ी को एक शुभ धातु माना जाता है, इससे परिवार और दोस्तों के साथ संबंध अच्छे होते हैं। लौंग और बयबेर्री( एक प्रकार का फल) घर में शांति बनाए रखता है। संतरे में लौंग लगाकर उसे रसोईघर में रख देने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

घर में मनी प्लांट रखना शुभ माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार माना जाता है कि घर की उत्तर-पूर्वी दिशा में मनी प्लांट रखने से घर में आर्थिक परेशानी नहीं आ पाती है। दक्षिण दिशा में लाल रंग के लैंप को दिन में 2 से 3 बार जलाने से घर में नकारात्मक शक्तियां नहीं आती हैं और साथ ही सर्दियों में गर्मी बनी रहती है। दक्षिण दिशा में लालटेन जलाने से घर में सुखद वातावरण बना रहता है।