कई लोगों की हाथ की अंगुलियों पर शंख के निशान बने होते हैं। क्या आप जानते हैं कि ये आपके जीवन को प्रभावित करते हैं? जी हां, समुद्र शास्त्र में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। कहते हैं कि जिन लोगों के हाथ की किसी एक अंगुली पर शंख का होता है, वे लोग अपने जीवन में काफी उच्च शिक्षा हासिल करते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोगों को अपने करियर में उच्च पद की प्राप्ति होती है। कहते हैं कि जिन लोगों के हाथ की दो अंगुलियों पर शंख का निशान पाया जाता है, उन्हें अपने जीवन में सफलता हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। कहते हैं कि इन लोगों को अपने कार्यों में काफी रुकावटों का सामना भी करना पड़ता है।
समुद्र शास्त्र के मुताबिक जिनकी तीन या चार अंगुलियों पर शंख का निशान होता है, वे लोग एक सुखमय जीवन व्यतीत करते हैं। इनके खर्चीले होने की भी मान्यता है। कहते हैं कि ये लोग दूसरों के प्रति बहुत जल्द आकर्षित भी हो जाते हैं। कुछ लोगों की पांच अंगुलियों पर शंख के निशान होते हैं। माना जाता है कि ये लोग बहुत प्रतिभाशाली होते हैं और ये अपने जीवन में काफी तरक्की करते हैं। वहीं, 6 अंगुलियों में शंख का निशान धारण करने वाले लोगों के मानसिक रूप से मजबूत होने की मान्यता है।
कुछ लोगों की सात या आठ अंगुलियों पर भी शंख का निशान पाया जाता है। माना जाता है कि ऐसे लोगों को अपने जीवन में काफी दुखों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही इनके आर्थिक तंगी से घिरे रहने की भी मान्यता है। जिनकी हाथ की 9 अंगुलियों पर शंख का निशान होता है, उनके महिलाओं का प्रिय होने की मान्यता है। समुद्र शास्त्र की मानें तो हाथ की दसों अंगुलियों में शंख का निशान धारण करने वाले लोगों के धनवान होने की मान्यता है।