Future Prediction By Teeth: समुद्र शास्त्र अनुसार दातों के आकार और संख्या को देखकर भी भविष्यवाणी की जा सकती है। किसी व्यक्ति के दातों की संख्या 28 तो किसी की 29 यहां तक की किसी के 32 दांत भी होते हैं। अकसर 32 दांत वाले लोगों को भाग्यशाली माना जाता है। कहते हैं कि जिन लोगों के 32 दांत होते हैं उनके मुंह से निकली हर बात सच हो जाती है। जानिए समुद्र शास्त्र दांतों को लेकर क्या कहता है।

ज्योतिष की मानें तो 28 दांत वाले व्यक्ति को सफलता पाने के लिए बेहद संघर्ष करना पड़ता है। इन्हें भाग्य का साथ कम मिलता है। 29 दांत वाले अकसर परेशान रहते हैं। वहीं 30 दांत वाले लोगों की आर्थिक स्थिति सामान्य रहती है और जिनके 32 दांत होते हैं वो लोग जो भी बात कहते हैं वो सच हो जाती है। चाहे ये बात अच्छी हो या फिर बुरी। ऐसे लोग सच्चाई की राह पर चलने वाले माने जाते हैं। इन्हें झूठ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होता। जिन लोगों के 31 दांत होते हैं वे लोग भोग विलास के मामले में काफी चालाक माने जाते हैं।

जिन लोगों के दांत बारीक होते हैं वे सुख भोगने वाले होते हैं। अनार के दानों के समान दांत वाले लोग काफी भाग्यशाली माने जाते हैं। जिन लोगों के दांत थोड़े ऊंचे होते हैं वे अपनी बात मनवाने में माहिर माने जाते हैं। ये काफी गुस्से वाले होते हैं। जिनके दांत बिल्कुल सफेद और सुंदर होते हैं वे लोग काफी मिलनसार स्वभाव के माने जाते हैं। ये लोग किसी पर भी जल्दी से भरोसा कर लेते हैं। इसी के साथ-साथ जिन लोगों के मसूढ़े गुलाबी रंग के और दांत पुष्प की कली के समान हों वे लोग काफी धनवान तथा भाग्यवान माने जाते हैं। (यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र अनुसार घर में इन चीजों को रखने से धन हानि होने की रहती है संभावना)

अत्याधिक बडे़ दांत और बाहर निकले हुए दांत भाग्यहीनता के सूचक माने जाते हैं। जिनके दांत सीधे और पंक्तिबद्ध होते हैं वे लोग लाइफ में खूब नाम कमाते हैं। जिनके दांतों के बीच गैप होता है वे लोग काफी बुद्धिमान माने जाते हैं। ये खुले विचारों के होते हैं। ऐसे लोग अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ते हैं। जिनके दांत दूर-दूर होते हैं वे बेहद ही खर्चीले स्वभाव के होते हैं। जिनके दांत के ऊपर दांत होता है ऐसे लोगों पर भगवान की विशेष कृपा मानी जाती है। (यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति अनुसार ऐसी स्त्री से विवाह करने पर जीवन हो जाता है सफल)