मेष- इस राशि के जातकों को शारीरिक संबंध बनाते समय ध्यान रखना चाहिए कि किसी तरह से उन्हें उत्साह में कोई गलती ना कर दें। इस राशि की महिलाओं को संबंध बनाते समय आकर्षित करने के लिए लाल रंग का इस्तेमाल किया जा सकता है।
वृषभ- इस राशि के लोग स्वभाव से बहुत रोमांटिक मानी जाती हैं। इस तरह की महिलाओं को उपहार पसंद आते हैं जिनके कारण ये अपने साथी को प्रेम दे पाती हैं।
मिथुन- इस राशि के लोगों का स्वामी बुध ग्रह माना जाता है। इस राशि के लोगों को इनके पार्टनर बहुत जल्दी आकर्षित कर लेते हैं। इस राशि के लोगों को उनकी शादी की फोटो कमरे में लगानी चाहिए, इससे इनका जीवन रोमांस से भरा रहता है।
कर्क- इस राशि के लोग बहुत भावुक होते हैं और मानसिक रुप से संवेदनशील होने के कारण ये संबंधों का सुख नहीं ले पाते हैं। इस राशि के लोग बहुत मनचले माने जाते हैं।
सिंह- इस राशि का स्वामी सूर्य होता है, इस कारण से इस राशि के लोगों में दिखावा अधिक होता है। ये लोग संबंधों के समय बहुत उत्तेजित हो जाते हैं जिस कारण इन्हें कई बार परेशानी उठानी पड़ सकती है।
कन्या- इस राशि के लोग अपने मन की इच्छा को किसी के सामने नहीं रखते हैं। इनकी मन की इच्छाओं को जानने के लिए पार्टनर को संघर्ष करना पड़ता और जिसके कारण कई बार इनकी जिंदगी में परेशानियां आने लगती हैं।
तुला- इस राशि के स्वामी शुक्र माने जाते हैं। शुक्र जीवन में कामुखता की इच्छा बढ़ाता है, जिससे माना जाता है कि इस राशि के लोगों की शादीशुदा जिंदगी बहुत मधुर हो जाती है। ये लोग ज्यादा बातें करना नहीं पसंद करते हैं।
वृश्चिक- इस राशि के लोग संबंध बनाने में सबसे पीछे माने जाते हैं। इन्हें जीवन के हर फैसले को लेने में समय लगता है।
धनु- इस राशि के लोग धार्मिक विचारों वाले माने जाते हैं। इस राशि के लोग सिर्फ रोमांस तक ही सीमित रहना चाहते हैं। इस राशि के लोगों को रोमांटिक गाने और फिल्में पसंद होती हैं।
मकर- इस राशि के लोगों की कमजोरी इनके पैर होते हैं। इस राशि के लोगों को रोमांटिक बातें करना और घूमना पसंद होता है।
कुंभ- इस राशि के स्वामी शनि होते हैं। इस राशि के लोगों को अपने संबंध मधुर बनाने के लिए कपड़ों पर परफ्यूम लगाना चाहिए। इससे उन्हें शांति की अनुभूति होती है।
मीन- इस राशि के लोगों को सरप्राइज बहुत पसंद होते हैं। इन लोगों को शरारतें करने में मजा आता है लेकिन इस राशि के लोगों को हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि शरारतें इतनी ना बढ़ जाएं कि उनके लिए समस्या खड़ी हो जाए।


