Khichdi 2025 Date and Time, Makar Sankranti Kab Hai 2025: मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार हर साल तब आता है, जब सूर्य धनु राशि निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार यह त्योहार 14 जनवरी 2025 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान, पूजा-पाठ और दान-पुण्य का खास महत्व होता है। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर किया गया स्नान और दान कई गुना पुण्य देता है और जीवन में सुख-शांति लाता है। इसके अलावा इस दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान भी करने का विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और मंत्र के बारे में।

मकर संक्रांति तिथि 2025 (Makar Sankranti Kab Hai 2025)

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025, मंगलवार को मनाई जाएगी। वैदिक पंचांग के मुताबिक, इस दिन सुबह 9 बजकर 03 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

मकर संक्रांति पर स्नान-दान और अन्य शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti 2025 Snan Daan Muhurat)

अभिजित मुहूर्त- 12:09 पी एम से 12:51 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:15 पी एम से 02:57 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 05:43 पी एम से 06:10 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 05:46 पी एम से 07:07 पी एम
अमृत काल- 07:55 ए एम से 09:29 ए एम
मकर संक्रांति पुण्य काल – सुबह 09:03 से शाम 05:46 तक
मकर संक्रांति महा पुण्य काल – सुबह 09:03 से 10:48 तक

मकर संक्रांति का महत्व

खरमास के दौरान कोई भी शुभ कार्य, जैसे शादी या गृह प्रवेश, नहीं किए जाते हैं। लेकिन मकर संक्रांति के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। मकर संक्रांति पर दान करने का खास महत्व है। इस दिन तिल, गुड़, खिचड़ी, चावल और कपड़ों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है।

मकर संक्रांति पर इन मंत्रों का करें जाप

एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते।
अनुकम्पय मां देवी गृहाणा‌र्घ्यं दिवाकर ।।

जपाकुसुम संकाशं काश्यपेयं महाद्युतिम ।
तमोsरिं सर्वपापघ्नं प्रणतोsस्मि दिवाकरम ।।

ऊँ आकृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यण्च ।
हिरण्य़येन सविता रथेन देवो याति भुवनानि पश्यन ।।

ऊँ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्न: सूर्य: प्रचोदयात ।।

आदित्यतेजसोत्पन्नं राजतं विधिनिर्मितम्। श्रेयसे मम विप्र त्वं प्रतिगृहेणदमुत्तमम्।।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।