Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है। चैत्र नवरात्रि 25 मार्च से शुरू होंगे जिसका समापन 02 अप्रैल को होगा। इससे पहले यूट्यूब पर भोजपुरी देवी गीत वायरल होने शुरू हो गये हैं। खेसारी का चुनरिया लेले अईहा गाना एक बार फिर से धमाल मचा रहा है। ये गाना साल 2018 में रिलीज किया गया था। लेकिन जैसे जैसे नवरात्रि पर्व पास आ रही हैं वैसे वैसे देवी के गीतों की खोज भी इंटरनेट पर शुरू हो गई हैं।

खेसारी के इस पॉपुलर देवी गीत को खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है जिसे अब तक 9 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में खेसारी मां की लाल रंग की चुनरी ओढ़कर डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने के लिरिक्स टुनटुन यादव ने लिखे हैं। आशीष शर्मा ने इसका म्यूजिक दिया है।

आप भी देखिए खेसारी के इस भक्ति गाने का शानदार वीडियो…

खेसारी ने नवरात्रि ही नहीं शिवरात्रि, जन्माष्टमी, दशहरा जैसे बड़े त्योहारों पर भी कई गीत गाये हैं। जैसे ही ये त्योहार पास आने लगते हैं वैसे ही इनके भक्ति गाने वायरल होने शुरू हो जाते हैं। खेसारी के गानों की हर तीज त्योहार के मौकों पर डिमांड रहती है। इनके कई गीत ऐसे हैं जो सदाबहार हैं। यहां देखिए खेसारी का एक और देवी गीत जो इस समय काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस गाने के व्यूज भी करोड़ों में हैं। खेसारी का दुआरा जगराता होई गाना जी म्यूजिक भोजपुरी द्वारा साल 2018 में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। गाने में खेसारी के अलावा प्रियंका सिंह ने भी अपनी आवाज दी है। देखें गाने का शानदार वीडियो…

इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव और आजाद सिंह ने लिखे हैं। म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। यूट्यूब पर इस भक्ति गीत को अब तक 71,280,575 व्यूज मिल चुके हैं।