Kharmas 2024 Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार, जिस दिन सूर्य अपनी राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो उस दिन धनु संक्रांति मनाई जाती है। इसके साथ ही इसी दिन से खरमास की भी शुरुआत होती है। पंचांग के अनुसार, इस साल 15 दिसंबर 2024 से खरमास शुरू होने वाले हैं और इसका समापन 14 जनवरी, 2025 को होगा। मान्यता है कि खरमास शुरू होते ही सभी शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लगा दी जाती है। इस दौरान शादी-ब्याह, मुंडन, सगाई, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इस माह में जगत के पालनहार भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं ज्योतिष की मानें तो खरमास का महीना कुछ राशि वाले जातकों के लिए शुभ नहीं कहा जा रहा है। इस दौरान इन राशियों को जीवन में कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इनमें कहीं आपकी राशि तो नहीं शामिल।
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए खरमास का महीना शुभ नहीं कहा जा रहा है। इस दौरान इन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। ज्योतिष की मानें तो इस राशि के जातक को खरमास में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार में वाद-विवाद हो सकते हैं। वाहन चलाते समय आपके सतर्क रहना होगा। कारोबार में घाटा हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर किसी से विवाद भी हो सकता है। ऐसे में ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशियों को इस महीने भगवान विष्णु और सूर्य देव की विशेष पूजा करनी चाहिए।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
वृषभ राशि के अलावा कन्या राशि के जातकों को भी खरमास में सतर्क रहना चाहिए। खरमास का समय कन्या राशि वाले जातकों के लिए नकारात्मक होने वाला है। आपको कार्यस्थल पर किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। आर्थिक खर्च में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। अगर इस माह में आप प्रॉपर्टी में धन निवेश करते हैं तो आपके लिए हानि का योग बन रहा है।
धनु राशि (Sagittarius Zodiac)
धनु राशि वाले जातकों के लिए भी खरमास का महीना परेशानियों से भरा रहेगा। इस माह में आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में आर्थिक नुकसान संभव। जीवनसाथी के साथ कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वैवाहिक जीवन में मानसिक तनाव हो सकता है। व्यापार घाटा हो सकता है। नौकरीपेशा हैं तो आपकी नौकरी पर दिक्कत आ सकती है। नौकरी से जुड़ा फैसला बहुत सोच-समझकर लें। आमदनी में कमी हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।