Kharmas 2024: हिंदू धर्म में खरमास का विशेष महत्व है। यह माह भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, जब ग्रहों के राजा सूर्य धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास लगता है। इस बार खरमास 15 दिसंबर 2024 की रात 10 बजकर 19 मिनट से शुरू होकर 4 जनवरी 2025 की सुबह 9 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। मान्यता के अनुसार, खरमास में कोई भी मांगलिक कार्य जैसे शादी-ब्याह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि नहीं किए जाते हैं। लेकिन इस माह में पूजा-पाठ और दान करना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि खरमास में दान करने से देवी-देवताओं की कृपा मिलती है और जीवन में सुख-शांति आती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि राशि के हिसाब से कौन-सी चीजों का दान करना शुभ रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों को खरमास के दौरान लाल रंग की चीजों का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होंगे और घर में खुशियां आएंगी।

वृषभ राशि

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो ऐसे में खरमास माह में जरूरतमंद लोगों को धन का दान करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातक हरी सब्जियों का दान करें। माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी और कमजोर ग्रह मजबूत होंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातक सफेद रंग के कपड़ों का दान करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे चंद्र दोष दूर होगा और जीवन में खुशियां आएंगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। मान्यता है कि इससे ग्रहों की स्थिति सुधरेगी और देवी-देवताओं की कृपा मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातक हरी पत्तेदार सब्जियों का दान करें। इससे जीवन में खुशहाली आएगी और ग्रहों का आशीर्वाद मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातक बताशे का दान करें। इससे आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातक लाल रंग के कपड़ों का दान करें। इससे देवी-देवताओं की कृपा मिलेगी और परेशानियां दूर होंगी।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए केले का दान करना शुभ रहेगा। इससे भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातक काले तिल का दान करें। इससे शनि दोष से राहत मिलेगी और जीवन में सुख-शांति आएगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातक मंदिर में झाड़ू का दान करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातक कद्दू का दान करें। इससे पैसों की कमी दूर होगी और घर में खुशहाली आएगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।