Kharmas End Date 2023:  हिंदू धर्म में किसी भी शुभ या फिर मांगलिक काम को करने के लिए शुभ-अशुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है, क्योंकि मान्यता है कि शुभ समय में किए गे कार्य में सफलता जरूर प्राप्त होती है। ऐसे ही जब सूर्य धनु या फिर मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो खरमास आरंभ हो जाता है। इस साल खरमास 15 मार्च को शुरू हो गए थे, जो पूरे एक माह चल चलेंगे। इसके साथ ही 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे, वैसे ही खरमास समाप्त हो जाएंगे। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि खरमास समाप्त होते ही मांगलिक और शुभ कार्य होना शुरू हो जाएगा। लेकिन इस साल 14 अप्रैल को खरमास समाप्त होने के बाद भी इस माह शादी-विवाह, मुंडन, छेदन जैसे मांगलिक काम नहीं होंगे। जानिए इसका कारण और मई जून में पड़ने वाले विवाह मुहूर्त के बारे में।

कब हो रहे हैं  खरमास समाप्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 अप्रैल 2023 को दोपहर 03 बजकर 12 मिनट सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही खरमास का समापन हो जाएंगे।

खरमास समाप्त होने के बाद क्यों नहीं होंगे मांगलिक कार्य

दरअसल, विवाह जैसे मांगलिक काम के लिए खरमास न होने के साथ-साथ गुरु ग्रह का उदय होना बेहद जरूरी है। ऐसे में 28 मार्च को गुरु अस्त हो गए थे। इसके बाद 22 अप्रैल को मेष राशि में गुरु प्रवेश करेंगे। लेकिन अस्त अवस्था में होंगे। फिर 27 अप्रैल को सुबह 2 बजकर 7 मिनट पर मेष राशि में ही उदय हो जाएंगे। इसके बाद से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।

खरमास समाप्त होने के बाद कब होंगे शादी- विवाह?

पंचांग के अनुसार, 14 अप्रैल को खरमास समाप्त होंगे और 27 अप्रैल को गुरु भी उदय हो जाएंगे। ऐसे में 6 मई 2023 से विवाह आरंभ हो जाएंगे। इसके बाद जून में भी कुछ विवाह की शुभ तिथियां पड़ेगी।

मई 2023 में पड़ने वाले विवाह मुहूर्त

6, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 20, 21, 22, 27, 29 और 30।

जून 2023 में पड़ने वाले विवाह मुहूर्त

1, 3, 5, 6, 7, 11, 12, 23, 24, 26 और 27।