वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अशुभ और शुभ योग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 48 साल बाद शूल और खप्पर योग एक साथ बनने जा रहे हैं। क्योंकि 7 जनवरी से लेकर 7 मार्च तक महीने में 5 शनिवार, 5 मंगलवार और 5 रविवार आने से बनता है। यह बेहद अशुभ होता है। इसमें आप्राकृतिक आपदा, दुर्घटना, युद्ध, रेल दुर्घटना आदि होती हैं। साथ ही शूल योग ऐसे बनता है, जब गोचर के अंदर 7 ग्रह 3 राशियों में आ जाते हैं, तो शूल योग बनता है। ऐसे में इन योगों के बनने से इन राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानते ये राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शूल और खप्पर योग नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। क्योंकि आपकी राशि से मृत्यु स्थान में 4 ग्रह आ रहे हैं। मंगल, शुक्र, सूर्य, और बुध। वहीं आपकी राशि के स्वामी मृत्यु स्थान में हैं। साथ ही आपकी संतान के स्वामी मृत्यु स्थान में है। वहीं लाभ के स्वामी मंगल लाभ भाव में है। इसलिए इस समय आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही आपको धन की हानि हो सकती है। वहीं किसी विषय को लेकर तनाव हो सकता है। वहीं इस समय आपको यात्रा से बचना चाहिए।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
शूल और खप्पर योग बनने से सिंह राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि आपकी राशि से धन का स्वामी बुध कर्ज के घर में हैं। इसलए दरिद्र योग भी बन रहा है। साथ ही करियर का स्वामी छठे भाव में होने से दैन्य योग बन रहा है। इसलिए इस समय आपको कर्जा हो सकता है। साथ ही लॉस लग सकता है। वहीं इस समय आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। वर्ना आपकी किसी से लड़ाई हो सकती है। वहीं कोई मुकदमा हो सकता है। साथ ही इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए शूल और खप्पर योग नुकसान दायक साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल बुध, शुक्र के साथ तीसरे भाव में है। वहीं गुरु और चंद्रमा छठे भाव में हैं तो वहीं सूर्य और शनि चौथे स्थान पर हैं। इसलिए इस समय आपको तनाव हो सकता है। साथ ही आपकी किसी परिवारीजन से लड़ाई हो सकती है। वहीं इस समय आपको किसी को पैसा उधार नहीं देना चाहिए। अन्यथा डूब सकता है। वहीं जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।