Ketu Grah Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर राशि परिवर्तन करता है। इस राशि परिवर्तन का सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। साथ ही किसी के लिए यह परिवर्तन शुभ रहता है, तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि छाया ग्रह केतु ने 12 अप्रैल 2022 को तुला राशि में गोचर कर लिया है। जहां वो साल 2023 तक स्थित रहेंगे। इसलिए केतु के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको यह गोचर लाभप्रद साबित सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

मकर राशि: केतु ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह ने आपके दशम स्थान में प्रवेश किया है। जिसे कर्मक्षेत्र और नौकरी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नती हो सकती है। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति के योग हैं। वहीं इस समय आप कोई प्रापर्टी या कोई वाहन खरीद सकते हैं। इस दौरान आप एक फिरोजा धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

कर्क राशि: आपकी राशि से केतु ग्रह ने चतुर्थ भाव में गोचर किया है। जिसे सुख, माता और वाहन का स्थान कहा जाता है इसलिए कर्क राशि के लोगों के लिए केतु ग्रह की यह स्थिति लाभकारी साबित हो सकती है। साथ ही यह समय उन लोगों के लिए भी विशेष रूप से शानदार साबित हो सकता है, जो विभिन्न भाषाओं को सीखने में रुचि रखते हैं या अनुवादक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं। साथ ही इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपकी  पदोन्नती हो सकती है। जो लोग अविवाहिक हैं, उन लोगों को इस दौरान विवाह का रिश्ता आ सकता है। हीं  इस समय आप प्रापर्टी और वाहन का खरीदने का मन भी बना सकते हैं। साथ ही इस समय आपको माता का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वहीं नौकरी में स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। आप लोग एक मून स्टोन धारण कर सकते हैं जो आपके लिए शुभफलदायी साबित हो सकता है।

कुंभ राशि: केतु ग्रह ने आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में प्रवेश किया है। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। साथ ही आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। इस समय आप व्यापार के संबंध से कहीं बाहर की भी यात्रा कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। साथ ही जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको इस दौरान सफलता मिल सकती है। मतलब वो किसी उच्च संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं या फिर वो किसी प्रतियोगी परीक्षा में पास हो सकते हैं। साथ ही जिन लोगों का इंक्रीमेंट रुका हुआ था उनको इस समय प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ सकता है। आप लोग एक फिरोजा रत्न धारण कर सकते हैं जो आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है।