Ketu Gochar 2022: ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है और इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। साथ ही किसी के लिए यह परिवर्तन शुभ रहता है, तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि छाया ग्रह केतु 12 अप्रैल को तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं। केतु ग्रह का यह परिवर्तन लगभग 1.5 साल बाद हो रहा है। केतु के गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस गोचर से अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…
मकर राशि: आपकी राशि से केतु ग्रह का गोचर 11वें स्थान में होगा, जिसे इनकम और लाभ स्थान कहते हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत से धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। व्यापार में आप नई डील फाइनल कर सकते हैं। कुल मिलाकर आपके लिए केतु का गोचर शुभ रहने वाला है। वहीं जिन लोगों का व्यापार शनि ग्रह से जुड़ा है, जैसे- पेट्रोल, शराब, ऑयल लोहा आदि का है उनको इस समय विशेष फायदा हो सकता है।
कर्क राशि: इस राशि के लोगों के 12 अप्रैल से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि केतु ग्रह आपके चतुर्थ भाव में संचरण करेंगे। जिसे सुख, वाहन और माता का भाव कहा जाता है। इसलिए कर्क राशि के जातकों के लिए केतु की यह स्थिति उत्साहजनक रह सकती है। यह समय उन लोगों के लिए भी विशेष रूप से अनुकूल साबित हो सकता है, जो विभिन्न भाषाओं को सीखने में रुचि रखते हैं या अनुवादक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं। साथ ही इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपका प्रमोशन, इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं इस समय आपको प्रापर्टी और वाहन का सुख भी प्राप्त हो जाता है। वहीं चंद्रमा के प्रभाव से आपको करियर और व्यापार में भी सफलता मिल सकती है। (यह भी पढ़ें)- 12 अप्रैल से चमक सकती है इन 3 राशि वालों की किस्मत, मायावी ग्रह राहु देव की रहेगी विशेष कृपा
कुंभ राशि: आपके लिए केतु का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपके नवम भाव में गोचर करेंगे, जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का स्थान कहा गया है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता हासिल होगी। इस समय आप व्यापार के संबंध से कहीं बाहर की भी यात्रा कर सकते हैं, जो आपको लाभकारी सिद्ध हो सकती है। साथ ही जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको इस दौरान सफलता मिल सकती है। साथ ही जिन लोगों का इंक्रीमेंट रुका हुआ था उनको इस समय प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। (यह भी पढ़ें)- ग्रहों के राजा सूर्य देव मेष राशि में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ