Ketu Gochar 2022: ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। इस गोचर का प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। साथ ही यह गोचर किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि छाया ग्रह केतु मंगल के आधिपत्य वाली राशि वृश्चिक से 12 अप्रैल, 2022 को सुबह 11 बजकर 18 मिनट पर शुक्र के आधिपत्य वाली राशि तुला में गोचर करेंगे।
केतु ग्रह करीब 18 साल बाद तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं। केतु के गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस गोचर से विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…
मकर राशि: इस राशि के 12 अप्रैल से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि केतु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के 11वें स्थान में गोचर करेंगे। जिसे इनकम और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कई स्त्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के भी योग है। कारोबार में आप नई डील फाइनल कर सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए केतु का गोचर शुभ रहने वाला है।
कर्क राशि: आपके लिए केतु ग्रह का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपके चतुर्थ भाव में राशि परिवर्तन करेंगे। जिसे सुख और माता का स्थान कहा जाता है। इसलिए कर्क राशि के जातकों के लिए केतु की यह स्थिति उत्साहजनक रह सकती है। यह समय उन जातकों के लिए भी विशेष रूप से अनुकूल साबित हो सकता है, जो विभिन्न भाषाओं को सीखने में रुचि रखते हैं या अनुवादक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं। साथ ही इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। जो लोग सिंगल हैं, वो लोग इस दौरान किसी प्रेम संबंध में आ सकते हैं। वहीं इस समय आपको प्रापर्टी और वाहन का सुख भी प्राप्त हो जाता है। भाग्य का भी इस समय आपको पूरा साथ मिलने के योग हैं। (यह भी पढ़ें)- 13 अप्रैल से चमक सकती है इन 3 राशि वालों की किस्मत, गुरु बृहस्पति की रहेगी विशेष कृपा
कुंभ राशि: आपको लिए केतु का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योकि केतु ग्रह आपके नवम भाव में गोचर करेंगे, जिसे भाग्य और विदेश स्थान का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है।साथ ही आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता हाथ लगेगी। इस समय आप व्यापार के संबंध से कहीं बाहर की भी यात्रा कर सकते हैं, जो आपको लाभकारी सिद्ध हो सकती है। साथ ही जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको इस दौरान सफलता मिल सकती है। साथ ही जिन लोगों का इंक्रीमेंट रुका हुआ था उनको इस समय प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। कुल मिलाकर आप लोगों के लिए केतु ग्रह का गोचर शुभ साबित हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- 24 घंटे बाद राहु ग्रह करने जा रहे हैं गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव, खुल सकते हैं किस्मत के नए द्वार