Ketu Gochar In Libra 2022: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर गोचर करता है। इस राशि परिवर्तन का असर मानव जीवन पर देखने को मिलता है। साथ ही किसी के लिए यह परिवर्तन किसी के लिए लाभदायक रहता है, तो किसी के लिए नुकसानदायक रहता है। आपको बता दें कि छाया ग्रह केतु ने तुला राशि में प्रवेश कर लिया है। जिससे। इसलिए केतु के राशि परिवर्तन करते ही 3 राशि वालों की गोचर कुंडली में केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…
मकर राशि: वैदिक ज्योतिष के अनुसार केतु ग्रह के राशि परिवर्तन करते ही आप लोगों को व्यापार और करियर में सुनहरी सफलता मिल सकती है। क्योंकि केतु ग्रह ने आपके 11वें भाव में गोचर किया है। जिसे आय और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आप कई नए माध्यमों से धन कमा सकते हैं। इसके साथ ही कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ होने के प्रबल योग बने हुए हैं। वहीं इस समय आप कारोबार में आप महत्वपूर्ण डील फाइनल कर सकते हैं। जॉब में प्रमोशन हो सकता है। साथ ही अटका हुआ धन आपको इस दौरान मिल सकता है। कुल मिलाकर केंद्र त्रिकोण राजयोग बनना आप लोगों के लिए शुभफल दायी साबित हो सकता है।
कर्क राशि: आप लोगों को केंद्र त्रिकोण राजयोग बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि केतु देव ने आपके चतुर्थ स्थान में गोचर किया है। जिसे ज्योतिष में सुख, माता और वाहन का स्थान माना गया है। इसलिए आप लोगों को इस दौरान सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है या फिर आपका इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का ऑफर आ सकता है। वहीं इस समय आप प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपको माता का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वहीं कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन के भी योग बने हुए हैं। इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।
कुंभ राशि: केतु ग्रह के राशि परिवर्तन करते ही आप लोगों की जिंदगी में अहम बदलाव आ सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से केतु देव ने नवम स्थान में प्रवेश किया है। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान आप कारोबार के सिलसिले से यात्रा कर भी सकते हैं, जो भविष्य में आपको लाभप्रद सिद्ध हो सकती है।
साथ ही जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको इस दौरान सफलता मिलने के आसार हैं। इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आप इस समय एक नीली रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।