Ketu Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक केतु ग्रह लगभग 18 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। साथ ही केतु ग्रह हमेशा उल्टी चाल से संचरण करते हैं। आपको बता दें कि छाया ग्रह केतु सूर्य  के आधिपत्य वाली राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। केतु ग्रह का यह परिवर्तन मई के महीने में होगा। जिससे कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आपके लिए केतु ग्रह का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी गोचर कुंडली से सुख और वाहन के भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए वृष राशि के लोगों के लिए केतु की यह स्थिति उत्साहजनक रहेगी। साथ ही यह समय उन लोगों के लिए भी विशेष रूप से अनुकूल साबित हो सकता है, जो विभिन्न भाषाओं को सीखने में रुचि रखते हैं या अनुवादक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं। वहीं इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। करियर में सफलता हासिल कर सकेंगे। रिश्तेदारों के साथ संबंध सुधर सकेंगे। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही माता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए केतु ग्रह का गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी गोचर कुंडली से 11वें स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिलेगी।  साथ ही आय में वृद्धि, निवेश से लाभ और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के संकेत हैं। वहीं इस दौरान आपको शेयर बाजार सट्टा और लॉटरी में अच्छा लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की बात चलेगी। रुके कार्य पूरे होंगे। घर वालों के साथ समय बिता सकेंगे। समाज में मान और सम्मान बढ़ सकेगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही धन की सेविंग आप कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

केतु ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में जातकों को लाभ ही लाभ होगा। धन वृद्धि के योग बनेंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही व्यापारियों को फंसा हुआ धनन मिल सकता है। करियर में प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। इसके अलावा, आर्थिक दृष्टि से भी यह समय लाभकारी रहेगा।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025