Ketu Nakshatra Parivartan 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका व्यापक प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 16 मार्च को यानी होली बाद केतु उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के तृतीय चरण से द्वितीय चरण में आ जाएंगे। आपको बता दें कि केतु ग्रह इस समय कन्या राशि में स्थित हैं। केतु की बदली चाल 3 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है। इन राशियों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए केतु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको नौकरी या व्यवसाय में वेतन वृद्धि या बोनस मिल सकता है। केतु के प्रभाव से आपमें साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। साथ ही पिता के साथ आपके संबंध मधुर होंगे, वहीं पैतृक कारोबार करने वालों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। वहीं इस दौरान आप कोई धार्मिय या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
केतु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके काम की सराहना होगी और आप समाज में सम्मान पाएंगे। वहीं इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय़ के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं करियर से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी, साथ ही कुछ लोगों को पदोन्नति भी इस दौरान मिल सकती है। वहीं केतु का नक्षत्र परिवर्तन व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। नए ग्राहक और व्यापारिक संबंध बनेंगे। यदि आप छात्र हैं, तो यह समय शिक्षा के क्षेत्र में सफलता दिलाएगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए केतु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं निवेश के मामले में भी यह समय शुभ है। आपको लाभदायक सौदों के अवसर मिल सकते हैं। केतु के प्रभाव से आपके रिश्तों में मधुरता आएगी। साथ ही इस दौरान बेरोजगार लोगों को जॉब के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपके धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे।