Ketu Nakshatra Gochar 2024: पापी ग्रह राहु के अलावा केतु को भी माना जाता है। केतु के राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर किसी न किसी तरह से पड़ता है। केतु छाया ग्रह है। केतु किसी ग्रह के साथ जुड़ जाता है, तो उस ग्रह की पावर को कई गुना अधिक लाभ दिलाता है। लेकिन वहीं केतु अशुभ फल देने लगता है, तो कई समस्याओं का जन्म देता है। आर्थिक, पारिवारिक, स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। केतु इस समय कन्या राशि में विराजमान है। वहीं अब जल्द ही वह नक्षत्र परिवर्तन करने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु 4 मार्च को सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर चंद्रमा के नक्षत्र हस्त में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पर 10 नवंबर 2024 तक रहने वाले हैं। केतु के हस्त नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं केतु के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन राशियों को मिलेगा खूब लाभ …
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में केतु छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। गुरु के वृषभ राशि में प्रवेश से केतु का शुभ प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही कर्ज से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। कोई लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। इसके साथ ही ननिहाल की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। कानूनी मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। शत्रुओं के ऊपर विजय मिल सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही नौकरी में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी, जिससे आपको नए अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है।
सिंह राशि( Leo Zodiac)
सिंह राशि में केतु धन भाव यानी दूसरे भाव में प्रवेश कर रहे हैं। धन भाव में केतु का हस्त नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही आपकी मेहनत का फल आपको मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। लंबे समय से चले आ रहे वाद-विवाद समाप्त होंगे। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार के बीच चल रही नाराजगी अब समाप्त हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। 30 अप्रैल के बाद केतु आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां ला सकता है।
धनु राशि (Dhau Zodiac)
हस्त नक्षत्र में प्रवेश करके केतु आपकी राशि के दशम भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। 30 अप्रैल को गुरु के राशि परिवर्तन के बाद केतु आपकी राशि के जातकों को विशेष लाभ दे सकते हैं। परिवार का साथ अच्छा समय बीतेगा। करियर में भी खूब लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपार सफलता के साथ पदोन्नति मिल सकती है। आपका मन काम में लगेगा। इससे आपके काम की प्रशंसा मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। सरकारी अधिकारियों का खूब सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।