Navpancham Yog In Leo: देवताओं के गुरु एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। गुरु बृहस्पति इस समय अपनी स्वराशि मेष राशि में विराजमान है। वहीं 1 मई को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के वृषभ राशि में जाने से हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर कन्या राशि में छाया ग्रह केतु विराजमान है। ऐसे में दोनों के बीच सिंह राशि में नवम भाव का योग बन रहा है, जिससे नवपंचम योग का निर्माण हो रहा है। नवपंचम राजयोग को सभी शुभ योगों में से एक माना जाता है। इस योग के बनने से हर काम में सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलने के साथ परिवार के साथ समय बीतेगा। आइए जानते हैं नवपंचम योग बनने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
देवगुरु का गोचर दशम भाव में आएंगे, जिससे केतु के साथ नवपंचम योग बना रहे हैं। ऐसे में सिंह राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय से परिवार के बीच चली आ रही अनबन अब समाप्त हो सकती है। कानूनी मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। अचानक से धन लाभ मिल सकता है। पिता-माता का पूरा सहयोग मिलेगा। नया वाहन, प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। अपनी वाणी के कौशल से दूसरों के लिए मार्गदर्शक बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें। कई तरह की यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इसमें आपको सफलता हासिल हो सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
नवपंचम योग बनने से इस राशि के जातकों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। अधूरा पड़ा हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही शिक्षा, संतान की ओर से भी लाभ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। इसके साथ ही उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। एकाग्रता और बुद्धि तेज होगी। इसके साथ ही संतान की ओर से कोई गुड न्यूज प्राप्त हो सकती है। संतान से आपके साथ लंबे समय से चले आ रहे मतभेद अब समाप्त होगे। लव लाइफ में भी खूब लाभ मिलने वाला है। शेयर मार्केट, लॉटरी या फिर सट्टेबाजी में लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
मिथुन राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिलने वाला है। राजनीति से जुड़े जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। एफडी, शेयर मार्केट या अन्य माध्यमों में किए गए निवेश से अब आपको लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही जीवन में अपार सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है। आप अपनी वाणी से हर किसी को प्रेरित कर सकते हैं। अपार धन संपदा की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। उधार दिया हुआ पैसा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति, लॉटरी, रियल स्टेट आदि से धन लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। नौकरी में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।