Ketu Gochar 2025: ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका व्यापक प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें मई माह में केतु राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। रविवार को केतु सिंह राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। ऐसे में केतु की चाल में 2 बाद बदलाव होगा। जिससे कुछ राशियोंं के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को अपार पैसा औऱ पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आपके लिए केतु ग्रह का राशि और नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। इसलिए वृष राशि के लोगों के लिए केतु की यह स्थिति उत्साहजनक रहेगी। साथ ही इस समय आप वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपके माता और ससुरालजनों से अच्छे संबंध रहेंगे। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए केतु ग्रह का नक्षत्र और राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण करने वाले हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही प्रेम जीवन में भी सकारात्मकता बढ़ेगी और आपसी समझ मजबूत होगी। सोशल नेटवर्किंग को मज़बूत करने का यह बेहतरीन समय है, लाभ वहीं से आने के योग बना रहा है। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस अवधि में आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए केतु ग्रह का नक्षत्र और राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर में उन्नति और उच्च पद की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में बड़े प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। साथ ही इस दौरान आपकी रूचि धर्म- कर्म के कार्यों में अधिक रहेगी। वहीं इस दौरान धन, संपत्ति और निवेश में लाभ होगा। करियर में अप्रत्याशित उन्नति के योग बन रहे हैं और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।