Ketu Gochar 2025: ज्योतिष में केतु ग्रह को मोक्ष और आध्यात्म का कारक माना जाता है। भले ही केतु को पाप ग्रह कहा जाता है, लेकिन इसके कुछ गुण गुरु बृहस्पति से भी मिलते हैं। ज्योतिष के अनुसार, जब भी केतु ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी 12 राशि वाले जातकों पर देखने को मिलता है। वहीं, वैदिक पंचांग के अनुसार, 18 मई 2025 को केतु ग्रह कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 18 मई को केतु दोपहर 04 बजकर 30 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें कि,राहु-केतु हमेशा उल्टी चाल चलते हैं, इसलिए यह कन्या से एक राशि पीछे सिंह में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि परिवर्तन से कुछ राशि वाले जातकों को लाभ मिल सकता है। नए साल में इन राशियों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां।
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
केतु का गोचर मिथुन राशि के तीसरे भाव में होगा। ऐसे में 2025 आपके लिए कई अच्छे मौके लेकर आएगा। इस दौरान आपको कहीं से अचानक पैसा भी मिल सकता है। आमदनी का नया जरिया मिलेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा, जिससे आप हर काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में कोई अच्छी खबर माहौल को खुशनुमा बनाएगी। काफी लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। अपनी बातों और तर्क से आप समाज में एक खास पहचान बना पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को खूब लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
ज्योतिष के अनुसार, केतु का गोचर वृश्चिक राशि के दसवें भाव में होगा। यह भाव करियर और कामकाज से जुड़ा है। ऐसे में इस राशि परिवर्तन से आपको लाभ मिल सकता है। ऑफिस में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। सीनियर्स आप पर भरोसा करेंगे। आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। कुछ लोगों को विदेश में नौकरी भी मिल सकती है। नौकरीखोज रहे लोगों को इस दौरान अच्छे मौके मिल सकते हैं। आपके बचत खाते में इजाफा होगा। 2025 में वृश्चिक राशि के जातकों को करियर में भी काफी लाभ मिल सकता है।
धनु राशि (Dhanu Rashi)
ज्योतिष के अनुसार, केतु का गोचर धनु राशि के नौवें भाव में होगा। यह भाव धर्म और आध्यात्म से जुड़ा है। ऐसे में नए साल में आप धार्मिक कार्यों में ज्यादा रुचि लेंगे। जो लोग अपने जीवन की दिशा को लेकर परेशान थे, उन्हें अब स्पष्टता मिलेगी। पैसों की तंगी खत्म होगी। पिता से आर्थिक मदद मिल सकती है। 2025 में कुछ लोग शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।
साल 2025 को मिलाकर मूलांक 9 बन रहा है जिसके स्वामी मंगल है। ऐसे में साल 2025 में मंगल का शासन रहने वाला है। ऐसे में साल 2025 में मंगल का राज रहने वाला है। जानें किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
