Ketu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष मुताबिक जब भी कोई ग्रह गोचर या उदय होता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। साथ ही किसी के लिए यह परिवर्तन किसी के लिए सकारात्मक रहता है, तो किसी के लिए नकारात्मक। आपको बता दें कि छाया ग्रह केतु सूर्य  के आधिपत्य वाली राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। केतु ग्रह करीब 18 महीने बाद गोचर करने जा रहे हैं। केतु के गोचर का असर वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस गोचर से विशेष लाभ हो सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आपके लिए केतु ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी राशि से सुख और वाहन के स्थान में गोचर करेंगे। इसलिए वृष राशि के लोगों के लिए केतु की यह स्थिति उत्साहजनक रहेगी। साथ ही यह समय उन लोगों के लिए भी विशेष रूप से अनुकूल साबित हो सकता है, जो विभिन्न भाषाओं को सीखने में रुचि रखते हैं या अनुवादक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं। साथ ही इस समय आप वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपके माता और ससुरालजनों से अच्छे संबंध रहेंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए केतु ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से भाग्य स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही करियर में उन्नति और उच्च पद की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में बड़े प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपकी रूचि धर्म- कर्म के कार्यों में अधिक रहेगी। वहीं इस समय आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए केतु ग्रह का राशि परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिलेगी। वहीं अचानक धन लाभ और रुके हुए पैसे की वापसी के योग हैं। वित्तीय योजनाएं सफल होंगी, और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही आय में वृद्धि, निवेश से लाभ और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के संकेत हैं। वहीं इस दौरान आपको शेयर बाजार सट्टा और लॉटरी में अच्छा लाभ हो सकता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए क्लिक करें