Ketu Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में केतु को मायावी ग्रह माना जाता है। यह ग्रह हमेशा उल्टी चाल चलता है और हर राशि में करीब 18 महीने तक रहता है। इस बीच वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 नवंबर की रात 11 बजकर 32 मिनट पर केतु सूर्य के नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी में प्रवेश करेंगे। सूर्य और केतु में वैसे तो शत्रुता का रिश्ता है, इसलिए इस समय कुछ राशियों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लेकिन कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें इस गोचर के दौरान लाभ मिल सकता है। इन राशियों को नौकरी में तरक्की, करियर में सफलता मिलने के साथ-साथ आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर भाग्यशाली साबित हो सकता है। इस दौरान आप काफी खुश रहेंगे। आपके करियर में उन्नति के अच्छे मौके आएंगे। साथ ही पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। छात्रों को सफलता मिल सकती है। घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवारवालों के साथ खुशियों के पल बिताएंगे। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। काम के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। आपके लिए यह यात्रा लाभकारी हो सकता है।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि वाले जातकों के लिए केतु गोचर बहुत शुभ रहेगा। इस दौरान आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। अपने भाई-बहनों से दिल की बातें भी शेयर करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से किसी भी काम में सफलता मिल सकती है। व्यापार में छोटे-मोटे लाभ के मौके आएंगे। नए संपर्क भी बन सकते हैं, जिनसे भविष्य में आपको फायदा होगा। नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम को दोस्तों के साथ किसी शादी या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए भी यह गोचर लकी साबित हो सकता है। इस दौरान आपके अटके हुए पैसे मिल सकते हैं। सेहत भी बेहतर रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में किसी समस्या का हल मिलेगा। नौकरी या व्यापार में भी फायदा होगा। अपने काम के प्रति जागरूक रहेंगे। अगर आपके रिश्ते में कोई अनबन चल रही है, तो आप बातचीत के जरिए उसे खत्म कर सकते हैं। इस समय आपके रिश्ते और मजबूत होंगे।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024