Ketu Nakshatra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में केतु और राहु को छाया ग्रह माना जाता है। लेकिन इसका काफी अधिक महत्व है, क्योंकि इनकी स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि राहु के साथ-साथ एक निश्चित अवधि में केतु भी नक्षत्र परिवर्तन करते है जिसका असर भी हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। केतु को मोक्ष देने वाला ग्रह माना जाता है। लेकिन इन्हें सबसे मुश्किलें ग्रहों में से एक माना जाता है। बता दें कि केतु इस समय हस्त नक्षत्र में विराजमान है लेकिन आने वाली 10 तारीख को वह उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। केतु हमेशा उल्टी गति से चलते है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य डालेंगे। आइए जानते हैं केतु के उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ….
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 10 नवंबर को केतु उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और इस नक्षत्र में 20 जुलाई 2025 तक रहेंगे। आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से 12 वां नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी है। इस नक्षत्र के स्वामी सूर्य है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
केतु के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। केतु नक्षत्र परिवर्तन करके इस राशि के छठे और पांचवें भाव से होकर गुजरेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। लेकिन गुरु की दृष्टि होने के कारण कम प्रभ हो सकता है। इसके अलावा सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। संतान को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। लेकिन समय के साथ ये टेंशन कम हो सकती है। कुल मिलाकर मेष राशि के जातकों के लिए केतु का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
केतु के नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि के जातकों को भी लाभ मिल सकता है। केतु नक्षत्र परिवर्तन करके इस राशि के दूसरे और तीसरे भाव में होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। भाई-बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे। सोशल मीडिया, अध्यात्म, सोशल मीडिया, फाइनेंस के क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। साल 2025 में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति के साथ-साथ स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए केतु के नक्षत्र परिवर्तन करना लाभकारी साबित हो सकता है। केतु नक्षत्र परिवर्तन करने से अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव हो सकता है। विदेश में शिक्षा पाने का मौका मिल सकता है। घर, संपत्ति आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आयात-निर्यात में भी काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। गुरु की दृष्टि होने के कारण हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ कमा सकते हैं। साल 2025 में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।