Ketu Transit In Virgo: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को छाया ग्रह कहा जाता है। लेकिन इन दोनों की ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। पापी ग्रह केतु की बात करें, तो इस समय बुध की राशि कन्या में विराजमान है। बता दें कि 30 अक्टूबर 2023 को केतु कन्या राशि में प्रवेश कर गए थे और अब 2025 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। बुध की राशि में रहने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं केतु के कन्या राशि में रहने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

केतु का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के लिए हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा। करियर में अपार सफलता के भी योग बन रहे हैं। आप तेजी से सफलता पा सकते हैं। इसके साथ ही आपके काम को देखते हुए पदोन्नति या कोई बड़ी जिम्मेदारी उच्च अधिकारी दे सकते हैं। आप अपने जीवन से काफी संतुष्ठ नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही आ अपने साहस के बल से हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। मई के बाद गुरु के वृषभ राशि में जाने से केतु आपके लिए खुशियां ही खुशियां  ला सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुलने के साथ बचत करने में कामयाब हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में केतु दूसरे घर में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। इसके साथ ही आपके द्वारा की गई मेहनत, लगन का फल आपको अवश्य मिलेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलने से हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी के लिए लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। लेकिन भविष्य में आपको इससे अवश्य लाभ मिल सकती है। बिजनेस की बात करें, तो आपको मुनाफा मिल सकता है। इसके साथ ही कोई बड़ा प्रोजेक्ट या फिर कोई डील साइन हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी केतु का गोचर खुशियां ही खुशियां ला सकता है। आप अपना भविष्य का निर्णय खुद ले सकते हैं। इससे आपको लाभ अवश्य मिलेगा। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में आपको अपार सफलता के साथ उन्नति मिलेगी। आपके काम को देखते हुए तरक्की, पदोन्नति के भी चांसेस बन सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी खूब अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। वहीं जो लोग विदेश में नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बतेगा। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। जीवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।