Ketu Nakshtra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है। लेकिन इसका असर किसी भी जातक के जीवन में उथल-पुथल मचा सकता है। राहु के साथ-साथ केतु भी 18 महीने में राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। केतु एक निश्चित अवधि में नक्षत्र परिवर्तन भी करते है। बता दें कि जल्द ही केतु नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। बता दें कि 10 नवंबर को केतु उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं केतु के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…
द्रिक पंचांग के अनुसार, केतु 10 नवंबर को रात 11 बजकर 31 मिनट पर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि में 7 फरवरी 2025 तक रहने वाले हैं। आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से 12 उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी सूर्य है और सिंह और कन्या राशि के स्वामी है। केतु वक्री चाल से चलते हैं। इसलिए केतु पहले कन्या और फिर सिंह राशि में विराजमान रहेंगे।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
धनु राशि के जातकों के लिए केतु का उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में दशम भाव में प्रवेश करेंगे। आपके जीवन में चली आ रही समस्याएं, विघ्न बाधा अब समाप्त हो सकती है। नया व्यापार में भी लाभ मिल सकता है। केतु आपको करियर और व्यापार में बुलंदी तक पहुंच सकता है। स्थिरता आएगी। करियर में खूब लाभ मिलने वाला है। नई नौकरी, पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। इसके साथ ही जबरदस्त बिजनेस में ग्रोथ देखने को मिलने वाली है। आपकी बुद्धि काफी तेज होगी, जिससे बौद्धिक क्षमता, चतुराई का प्रयोग करते हुए अपने करियर और बिजनेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। छठे भाव में दृष्टि डालेंगे, जिससे कर्ज, लोन से छुटकारा मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि में केतु उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करके नवम भाव में रहने वाला है। भाग्य के भाव में केतु का गोचर होने से इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। परिवार में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। बिजनेस में भी खूब मुनाफा मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। केतु आपके अंदर बेकार के मोह को समाप्त कर देंगे।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
केतु उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करके आपके अष्टम भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। आपकी वाणी में एकदम बदलाव आ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। अचानक पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही कई यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। अध्यात्म की ओर झुकाव अधिक हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्राएं कर सकते हैं। परिवार में लंबे समय से चला आ रहा तनाव अब समाप्त हो सकता है। आपके जीवन में जो नकारात्मक ऊर्जा बनी हुई थी, वो अब समाप्त होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।