Ketu Nakshatra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में केतु को छाया और पापी ग्रह माना जाता है। लेकिन इनके राशि या फिर नक्षत्र परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में जरूर पड़ता है। केतु करीब 18 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। इसके अलावा समय-समय पर वह नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि 10 तारीख को केतु उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं। इस नक्षत्र के स्वामी शनि है। केतु और सूर्य के बीच नैसर्गिक शत्रुता है। ऐसे में केतु का सूर्य़ के नक्षत्र में जाना कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है, तो कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं केतु के उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में जाने से किन राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें…
द्रिक पंचांग के अनुसार, केतु 10 नवंबर को रात 11 बजकर 31 मिनट पर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि में 7 फरवरी 2025 तक रहने वाले हैं। आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से 12 उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी सूर्य है और सिंह और कन्या राशि के स्वामी है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
केतु का सूर्य के नक्षत्र में जाने से इस राशि के जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। कोई न कोई बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। कुंभ राशि के जातकों को दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकता है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। केतु के शनि के नक्षत्र में होने से यात्रा करते समय थोड़ी सावधानी बरतें, क्योंकि कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। पेट संबंधी समस्याओं से लेकर एंजाइटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही नकारात्मक विचार आप पर हावी हो सकते है। आप खुद पर काम करेंगे। इससे आपको लाभ मिलने के आसार है। उधार दिए हुए पैसा वापस नहीं मिलेगा। इसलिए उधार देने से बचें, क्योंकि इससे आर्थिक स्थित पर बुरा असर पर पड़ सकता है। करियर और बिजनेस में भी थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। केतु के सूर्य के नक्षत्र में प्रवेश करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकती है। ऐसे में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। करियर के क्षेत्र में भी थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आपके सहयोगी की आपके काम की फायदा उठा सकते हैं। व्यापार में भी थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। कोई न कोई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मुनाफा कम हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों को भी थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। यात्रा करते समय थोड़ा सतर्क रहें। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में कमी होगी। ऐसे में आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। ऐसे में तनाव की स्थिति बनी रह सकती है। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।