Ketu Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु दोनों को ही छाया और पापी ग्रह माना जाता है। राहु की तरह ही केतु जातक को सांसारिक और भौतिक सुखों से दूर कर सकता है। केतु करीब 18 माह बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि साल 2024 के अक्टूबर माह में राहु की तरह ही केतु ने भी कन्या राशि में प्रवेश किया था और इस राशि में साल 20125 तक रहने वाले हैं। केतु के कन्या राशि में रहने से साल 2024 में कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं केतु के कन्या राशि में रहने से साल 2025 तक किन राशियों को मिलेगा खूब लाभ…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए केतु का कन्या राशि में जाना लाभकारी सिद्ध होगा। इस राशि के छठे भाव में केतु रहेंगे। ये भाव स्वास्थ्य, सेवा और संघर्ष का कारक माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों की सेहत अच्छी रहने वाली है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आपके द्वारा किए गए प्रयासों में अब आपको सफलता हासिल होगी। करियर में शानदार सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। आप अपने काम से संतुष्ट हो सकते हैं। इसके साथ ही इस राशि के जातकों के अंदर आत्मविश्वास और साहस की वृद्धि होगी, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। इसके साथ ही गुरु के वृषभ राशि में आने से केतु पर गुरु की दृष्टि है, जिससे आपको दो गुना अधिक लाभ मिल रहे हैं। आपका करियर प्रगति की राह में बढ़ता रहेगा। आय में वृद्धि होगी। परिवार का पूरा साथ मिलेगा।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में केतु रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपार सफलता मिलती रहेगा। करियर में भी शानदार सफलता मिल सकती है। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएंगी। इसके साथ ही जो जातक विदेश जाने का सपना देख रहे हैं। इस अवधि में उन्हें लाभ मिल सकता है। विदेश से धन लाभ भी मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका काफी अधिक झुकाव होगा। नई नौकरी तलाश कर रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है। इस राशि के जातक साहसी, निडर और नेतृत्व क्षमता वाले बढ़ेंगे, जिससे आप बिजनेस में भी खूब लाभ कमा सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

इस राशि के ग्यारहवें भाव में केतु विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। आपके द्वारा दिखाई गई बुद्धिमानी और समझदारी से की सही निर्णय ले सकते हैं। अपने हुनर और काबिलियत को पहचानने की कोशिश करें। इसके साथ ही इस अवधि में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। बेवजह हो रहे खर्च से अब राहत मिलेगी। इसके साथ ही आपके अंदर छिपी प्रतिभा अब सामने आ सकती है। गुरु की दृष्टि होने के कारण व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आप लीडर के रूप में उभर कर सामने आएंगे।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।