Ketu Gochar: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या उदय होता है। उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। किसी के लिए यह परिवर्तन शुभ रहता है, तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि छाया ग्रह केतु मंगल के आधिपत्य वाली राशि वृश्चिक से 12 अप्रैल, 2022 को सुबह 11 बजकर 18 मिनट पर शुक्र के आधिपत्य वाली राशि तुला में गोचर करेंगे। केतु ग्रह लगभग 1.5 साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। केतु के गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 4 राशियां ऐसीं हैं जिनको विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सीं हैं…

मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए केतु आपके ग्यारहवें भाव से गोचर करेंगे। इस समय आपको कई स्त्रोतों से धन प्राप्त होगी। साथ ही फिजूल खर्चों पर भी रोक लगेगी। इस समय आप अगर नया निवेश करने की सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। समय अनुकूल है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। व्यापार में अच्छा लाभ होगा और आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। कुलमिलाकर आपके लिए केतु का गोचर शुभ रहने वाला है।

कर्क राशि: आपकी गोचर कुंडली में केतु ग्रह चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। जिसको सुख और माता का स्थान कहा जाता है। इसलिए कर्क राशि के जातकों के लिए केतु की यह स्थिति उत्साहजनक रह सकती है। यह समय उन लोगों के लिए भी विशेष रूप से अनुकूल साबित हो सकता है, जो विभिन्न भाषाओं भाषाओं को सीखने में रुचि रखते हैं या अनुवादक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं। साथ ही इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपका प्रमोशन हो सकता है। जो लोग सिंगल हैं, वो लोग इस दौरान किसी प्रेम संबंध में आ सकते हैं।

कन्या राशि: आपकी गोचर कुंडली में केतु दूसरे (धन, वाणी) भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकता है। साथ ही यह समय उन जातकों के भी अनुकूल साबित हो सकता है जो लेखन क्षेत्र में हैं या कंटेन्ट राइटर हैं। आप इस समय व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं। जिसका आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। इस समय आप व्यापार का विस्तार कर सकते हैं और आपकी नई व्यापारिक साझेदारी हो सकती हैं।  (यह भी पढ़ें)- आलीशान जिंदगी जीना पसंद करतीं हैं इन 3 राशि की लड़कियां, मां लक्ष्मी की रहती हैं विशेष कृपा

कुंभ राशि: आपकी गोचर कुंडली में केतु नवम (भाग्य) भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता हासिल होगी। व्यापार में आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको इस दौरान सफलता मिल सकती है। साथ ही जिन लोगों का इंक्रीमेंट रुका हुआ था उनको इस समय प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। (यह भी पढ़ें)- Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि पर बन रहा पंचग्रही योग, जानें तिथि, पूजा मुहूर्त, महत्व और सबकुछ