Ketu Transit 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर गोचर करता है। इस इस गोचर का असर मानव जीवन पर पड़ता है। साथ ही किसी के लिए यह परिवर्तन शुभ रहता है, तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि छाया ग्रह केतु ने 12 अप्रैल 2022 को तुला राशि में प्रवेश कर लिया है। जहां वो साल 2023 तक स्थित रहेंगे। इसलिए केतु ग्रह के इस राशि परिवर्तन का असर वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

मकर राशि: आप लोगों के लिए केतु ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह ने आपके 11वें स्थान में गोचर किया है। जिसे इनकम और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कई नए स्त्रोतों से धन प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। बिजनेस में आप नई डील फाइनल कर सकते हैं। जिससे आपको विशेष धनलाभ हो सकता है। वहीं जॉब में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग हैं। साथ ही इस दौरान आपको अटका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए केतु का गोचर शुभ फलदायी रहने वाला है। आप लोग एक  फिरोजा धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभकारी साबित रहेगा।

कर्क राशि: आपकी गोचर कुंडली से केतु ग्रह ने चतुर्थ भाव में भ्रमण किया है। जिसे सुख, माता और वाहन का भाव कहा जाता है इसलिए कर्क राशि के लोगों के लिए केतु ग्रह की यह स्थिति लाभकारी रह सकती है। यह समय उन लोगों के लिए भी विशेष रूप से अच्छा साबित हो सकता है, जो विभिन्न भाषाओं को सीखने में रुचि रखते हैं या अनुवादक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं। साथ ही इस समय आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है या फिर आपकी प्रोन्नति हो सकता है। जो लोग सिंगल हैं, वो लोग इस दौरान किसी प्रेम संबंध में आ सकते हैं। वहीं इस समय आपको प्रापर्टी और वाहन का सुख भी प्राप्त हो सकता है या फिर आप किसी प्रापर्टी में निवेश कर सकते हैंय़ साथ ही इस समय आपको माता का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के माध्यम के धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं नौकरी में स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। आप लोग एक मून स्टोन धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए शुभ रहेगा।

कुंभ राशि: आप लोगों के लिए केतु ग्रह का गोचर विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से केतु ग्रह ने नवम भाव में प्रवेश किया है। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। मतलब मेहनत के साथ- साथ किस्मत का भी साथ मिलेगा। साथ ही आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता हासिल होगी। इस समय आप व्यापार के संबंध से कहीं बाहर की भी यात्रा कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको लाभकारी सिद्ध हो सकती है। साथ ही जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको इस दौरान सफलता मिल सकती है। मतलब वो किसी उच्च संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं या फिर वो किसी प्रतियोगी परीक्षा में पास हो सकते हैं। साथ ही जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ था उनको इस समय प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। आप लोग एक लाजवर्त रत्न पहन सकते हैं।