Ketu Transit 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर करता है तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि छाया ग्रह केतु 12 अप्रैल 2022 को शुक्र की स्वराशि  तुला में प्रवेश कर जाएंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार केतु कुंडली के जिस भाव में स्थित होता है उस भाव के स्वामी के अनुरूप ही फल देते हैं। ज्योतिष में केतु को कर्मप्रधान ग्रह माना गया है और यह अच्छे व बुरे, दोनों ही प्रकार के कर्मों का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए केतु के गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिसको विशेष फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं केतु का गोचर किन 3 राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है।

कन्या राशि: आपकी राशि से केतु ग्रह दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार में मुनाफा अच्छा हो सकता है। जिन लोगों का वाणी से जुड़ा हुआ क्षेत्र है (वकील, शिक्षक, मार्केटिंग, मीडिया)। उनको यह समय शानदार रहने वाला है। कन्या राशि के स्वामी व्यापार के दाता बुध देव हैं। इसलिए इस दौरान व्यापार में जबरदस्त तरक्की के आसार हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। 

धनु राशि: आपकी गोचर कुंडली में केतु का राशि परिवर्तन 11वें भाव में होगा, जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं।राजनीति के क्षेत्र में किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। इसके साथ ही व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जिसका फायदा आपको भविष्य में हो सकता है। अगर आपका कई महीनों से इंक्रीमेंट रुका हुआ था तो वो इस समय हो सकता है।   (यह भी पढ़ें)- Samudra Shastra: गर्दन की बनावट से जान सकते हैं किसी के व्यक्तित्व और भविष्य से जुड़ीं ये खास बातें

मकर राशि: आपके लिए केतु का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि केतु आपकी राशि से दशम स्थान में गोचर करेंगे, जिसे कर्म और जॉब का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आप अगर जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। इस समय व्यापार में भी आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। वहीं अगर आपका व्यापार ऑयल, पेट्रोलियम, लोहा आदि से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- Palmistry: कैसा रहेगा आपका दांपत्य जीवन, इस बारे में बताती हैं हाथ की ये रेखाएं, आप भी करें चेक