Surya Ketu Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को आत्मविश्वास, मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी, पिता और प्रशासनिक सेवा का कारक माना जाता है। तो वहीं केतु ग्रह को आध्यात्म, वैराग्य, मोक्ष, तांत्रिक आदि का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी इन दोनों ग्रहों की युति बनती है, तो इन सेक्टरों पर खास असर देखने को  पड़ता है। आपको बता दें कि अगस्त के महीने में सिंह राशि में सूर्य और केतु की युति बनने जा रही है। यह युति करीब 18 साल बाद बन रही है, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं काम- कारोबार के संबंधित यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

यदि मृत्यु पहले से ही तय है, तो आत्महत्या पाप क्यों है? प्रेमानंद महाराज ने दूर दिया संशय

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

सूर्य और केतु का संयोग वृश्चिक राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के भाग्य स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आपकी रूचि धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ेगी। वहीं इस समय। जॉब करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर मान-सम्मान और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी सुखद अनुभव होंगे।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए केतु और सूर्य की युति शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से अष्टम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही जो लोग रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको लाभ हो सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और साझेदारी के व्यवसाय में बड़ा मुनाफा हो सकता है। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा और करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही नौकरी में इंक्रीमेंट हो सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और केतु की युति अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से सुख स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस अवधि में पैतृक संपत्ति से भी लाभ के योग बनेंगे। इस दौरान वृष राशि वालों को अचानक धन, जैसे कि विरासत, बीमा, या पुराने निवेशों से लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में गहन भावनात्मक अनुभव होंगे, और रिश्तों में गहराई आएगी। वहीं माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

12 महीने बाद व्यापार के दाता बुध करेंगे अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग


यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025