Navpancham Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2024 में कई ग्रह दूसरे ग्रहों के साथ युति करके शुभ और राजयोग का निर्माण करेंगे। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि मायावी ग्रह केतु साल 2024 में कन्या राशि में ही भ्रमण करेंगे। साथ ही वह साल के बीच में गुरु के साथ नवपंचम योग का निर्माण करेंगे। जिससे साल 2024 में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं. आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
नवपंचम राजयोग आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी राशि से दूसऱे भाव पर साल 2024 में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन मिल सकता है। साथ ही इस साल आपको कहीं से रुका हुआ धन मिलने के साथ ही करियर में भी सफलता मिल सकती है। वहीं रुके कार्य पूर्ण होंगे और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। वहीं जिन लोगों का करियर लेखन, कला, मार्केटिंग, मीडिया और बैंकिंग से जुड़ा हुआ है, उन लोगों को नवपंचम राजयोग बनने से विशेष लाभ हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर ही विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस साल आपको केतु के शुभ प्रभाव से व्यापार में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। वहीं आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस साल आप धर्म- कर्म के काम में धन खर्च कर सकते हैं। वहीं अगर आप पार्टनरशिप का काम करते हैं, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
नवपंचम राजयोग आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस गोचर से इस साल समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और आपको करियर से जुड़े कार्य में सफलता मिलेगी। आपकी सुख और सुविधाओं में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में भी सफल रहेंगे। साथ ही इस साल आप कोई वाहन या प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो आप कोई व्यवसायिक डील भी कर सकते हैं। जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकती है।
यह भी पढ़ें:
कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024