Ketu And Chandrama Ki Yuti: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मावन जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि 21 अगस्त को तुला राशि में केतु और चंद्रमा की युति बनी है, जिससे ग्रहण दोष का निर्माण हुआ है, वहीं इस ग्रहण दोष का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनहानि और सेहत खराब हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए ग्रहण दोष नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह चंद्रमा और केतु की युति आपकी राशि से छठे भाव में बन रही है। इसलिए कुछ दिन आप शरीर में आलस्य ज्यादा महसूस करेंगे। साथ ही सेहत में गिरावट हो सकती है। वहीं कुछ फिजूल खर्च हो सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। साथ ही मानसिक अशांति बनी रह सकती है। वहीं कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। वहीं किसी भी नए कार्य की शुरूआत न करें। साथ ही जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

ग्रहण दोष का बनना वृश्चिक राशि के जातकों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि चंद्रमा और केतु की युति आपकी गोचर कुंडली के 12वें भाव में बन रही है। इसलिए इस समय आपको व्यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती हैं, जिससे आपका मन अशांत रहेगा। वहीं इस समय आपको सट्टा, लॉटरी और शेयर बाजार में निवेश नहीं करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। वहीं इस समय सेहत खराब हो सकती है। साथ ही इस समय आपको जीवनसाथी और भाई- बहन के साथ मनमुटाव हो सकता है। इसलिए वाद- विवाद से बचें। धन का निवेश करने से बचें।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए ग्रहण दोष का बनना हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि चंद्रमा और केतु की युति आपकी राशि से अष्टम भाव में बन रही है। इसलिए इस समय आपको कप, खांसी और गले में परेशानी हो सकती है। वहीं यदि आपको यात्रा करनी है तो अपनी सेहत का ध्यान रखें। वहीं इस समय धन का निवेश नहीं करें। साथ ही उधार देने से बचें। वहीं इस समय वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।