Ketu and budh yuti 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि 23 सितंबर को बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही छाया ग्रह केतु स्थित हैं। जिससे कन्या राशि में केतु और बुध की युति बनने जा रही है। आपको बता दें कि कन्या राशि में केतु और बुध की युति 18 साल बाद बन रही है, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगोंं के लिए केतु और बुध की युति लाभदायक साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपको इस अवधि में बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलेगा। साथ ही आपकी खुशियों में बढ़ोतरी होगी। आपको सौभाग्य मिलने वाला है। करियर के लिहाज से देखें तो आप जो मेहनत करेंगे उसका फल आपको साथ के साथ मिलता जाएगा। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
केतु और बुध ग्रह का संयोग धनु राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं आपको अपने वरिष्ठ और सहकर्मियों से अच्छा सहयोग भी मिलेगा। व्यापारी पिछले काफी समय से जिस नए काम की शुरुआत करने का सोच रहे हैं उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। साथ ही इस दौरान कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए केतु और बुध ग्रह की युति अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आपका स्वभाव काफी सकारात्मक रहने वाला है। जिससे आप बड़े से बड़े काम आसानी से सुलझा लेंगे। साथ ही आपके अटके हुए कार्य बनेंगे। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।