Ketu and budh yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि छाया ग्रह केतु ने सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है और वहीं अगस्त के महीने में व्यापार के दाता बुध भी सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे 18 साल केतु और बुध का संयोग बन रहा है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है।

सालों बाद बन रहा खतरनाक षडाष्टक और मंगल- केतु का योग, इस तारीख तक वायु, रेल, सड़क दुर्घटना और अग्निकांड के योग, कई देशों में युद्ध के भी बनेंगे हालात

साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं इन राशि वालों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Palmistry: हाथ में इन रेखाएं और चिह्नों के होने पर होती है अकाल मृत्यु, देखिए आपकी हथेली में तो नहीं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगोंं के लिए केतु और बुध का संयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से प्रथम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपको इस दौरान बड़ी मात्रा में धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आपकी खुशियों में बढ़ोतरी होगी। आपको सौभाग्य मिलने वाला है। करियर के लिहाज से देखें तो आप जो मेहनत करेंगे उसका फल आपको साथ के साथ मिलता जाएगा। विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। वहीं जो लोग कुंवारे हैं उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

केतु और बुध ग्रह की युति धनु राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से दशम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं आपको अपने वरिष्ठ और सहकर्मियों से अच्छा सहयोग भी मिलेगा। व्यापारी पिछले काफी समय से जिस नए काम की शुरुआत करने का सोच रहे हैं उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। वहीं इस दौरान आपकी इनकम में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होगी। कारोबारियों को व्यापार में भी बढ़िया लाभ की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

आप लोगों के लिए केतु और बुध ग्रह की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से भाग्य और विदेश भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं बड़े लक्ष्य हासिल करने और नई योजनाएं बनाने के लिए यह समय शानदार है। साथ ही प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025