Kendra Trikon Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह जून में स्वराशि वृष में गोचर करेंगे, जिससे मालव्य और केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा। वहीं इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
केंद्र त्रिकोण राजयोग का बनना मकर राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान नौकरी में आपको तरक्की के योग मिल रहे हैं। इस समय व्यापारी धन की बचत कर पाएंगे और बिजनस में भी आपको कई गुना लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और आपके कार्यों की सराहना होगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। नए व्यावसायिक संबंध स्थापित होंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे। साथ ही इस दौरान आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। वहीं पैतृक धन मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग का बनना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह शुक्र ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। इस अवधि में आप अपने करियर से जुड़ी नई योजनाओं पर अमल करेंगे और किसी नए प्रोजेक्ट या साझेदारी की शुरुआत हो सकती है, जो भविष्य में फलदायी सिद्ध होगी। साथ ही आपको निवेश से लाभ के योग बन सकते हैं। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। वहीं प्रेम संबंधित मामलों में रुचि बढ़ेगी। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। वहीं इस समय डिजिटल माध्यम, विदेशी संपर्क या ऑनलाइन कार्यों से भी अच्छे लाभ की संभावनाएं बनेंगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और भविष्य की योजनाओं को दिशा मिलेगी। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। धर्म- कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी।