Vastu Remedy For Home: वास्तु (Vastu Shastra) का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। क्योंकि वास्तु में बताया गया है कि घर के अंदर किचन, मंदिर, रूम कहां पर हो। किस दिशा में हो, जिससे घर में सकारात्मकता का वास रहे। वास्तु में घर हर स्थान के चार कोण बताए गए हैं, ईशान कोण, नैऋत्य कोण, आग्नेय कोण और वायव्य कोण। इन कोणों के अनुसार हमको घर का निर्माण करवाना चाहिए। जिससे वास्तु दोष (Vastu Dosh) घर के अंदर नहीं लगे। क्योंकि जिस घर में वास्तु दोष होता है। उस घर से मां लक्ष्मी रूष्ट होकर चलीं जाती हैं। लेकिन वास्तु में कुछ ऐसी चीजों का वर्णन मिलता है, जिनको घर पर रखने से वास्तु दोष (Tips For Vastu Dosh) से मुक्ति मिल सकती है और घर पर सुख- समृद्धि का वास हो सकता है। आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं…

लगाएं दौड़ते हुए सफेद घोड़ों की तस्वीर

वास्तु अनुसार घर के ड्रॉइंग रूम में की पूर्व दिशा में सफेद घोडों (White Horses) की दौड़ती हुई तस्वीर लगाएं। घोड़ों की यह तस्वीर लगाने से वास्तु दोष से मुक्ति मिल सकतीहै। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वहीं अगर ऑफिस में लगा रहे हैं तो आको ऑफिस के कैबिन में सात घोड़ों की तस्वीर लगाएं। लेकिन ध्यान रहे कि घोड़े का मुंह ऑफिस के अंदर की तरफ आते हुए होना चाहिए।

घर पर रखें कलश

आप लोगों ने देखा होगा शादी या कोई शुभ कार्य करने से पहले कलश की स्थापना की जाती है। दरअसल कलश में तीनों भगवान ब्रह्रा, विष्णु और महेश का वास होता है। इसलिए घर पर स्टील या चांदी के धातु का कलश रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में अमृत कलश होता है, वहां दुख-मुसीबत कभी घेरा नहीं डालते हैं।

क्रिस्टल या सफेद पत्थर का रखें हाथी

वास्तु अनुसार घर पर सफेद पत्थर या क्रिस्टल का ठोस हाथी रखना चाहिए। मान्यता है कि हाथी रखने से वास्तु दोष नहीं लगता है और घर पर सुख- समृद्धि का वास रहता है। अगर बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता तो हाथी की मूर्ति को स्टडी रूम में रखना चाहिए। 

घर पर रखें शंख

वास्तु अनुसार घर पर वामवर्ती और दक्षिणावर्ती शंख जरूर रखना चाहिए। मान्यता है कि घर में शंख बजाने से नकारत्मकता दूर होती है। साथ ही सूक्ष्म जीवाणु भी नष्ट होते हैं। शंख में जल भरकर ईशान दिशा में रखने से परिवार में परस्पर तालमेल बढ़ने की मान्यता है।