Karwa Chauth 2025 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Samagri, Katha, Chand Nikalne Ka Samay: देशभर में आज करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके अलावा कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा जीवनसाथी और अच्छे भाग्य के लिए व्रत रखती हैं। आज मां पार्वती, भगवान शिव जी के साथ माता करवा की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ व्रत कथा पढ़ी या फिर सुनी जाती है। इसके बाद शाम को चांद के दर्शन करने के साथ अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद व्रती अपना व्रत खोलती हैं। इस साल  करवा चौथ पर काफी शुभ योगों का निर्माण हो रहा है , जिससे पूजा का फल कई गुना अधिक देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं करवा चौथ की स्टेप टू स्टेप पूजा विधि। इसके साथ ही जानें चंद्रोदय का समय और चंद्रमा को अर्घ्य देते समय कौन से मंत्र को बोलना होगा शुभ…

Karwa Chauth 2025 Kab Hai, Sargi Time, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Samagri, Katha, Chand Nikalne Ka Samay LIVE

करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2025 Puja Muhurat)

शाम 05:57 मिनट से शाम 07:11 मिनट तक
करवा चौथ व्रत समय- सुबह 06:19 मिनट से शाम 08: 13 मिनट तक
करवा चौथ व्रत अवधि- 13 घंटे 54 मिनट

Karwa Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सुखी वैवाहिक जीवन की होगी प्राप्ति, पढ़ें संपूर्ण व्रत कथा

करवा चौथ 2025 चंद्रोदय का समय (Karwa Chauth 2025 Moon Rise Time)

दृंक पंचांग के अनुसार, 10 अक्टूबर को शाम 8 बजकर 10 मिनट पर होगा। शहर के अनुसार थोड़ा समय में बदलाव हो सकता है

करवा चौथ पूजा विधि (Karwa Chauth 2025 Puja Vidhi)

  • आज जल्दी स्नान कर लें और साफ-सुथरे वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें।
  • संकल्प लेने के लिए हाथों में फूल और थोड़ा सा चावल लें और माता पार्वती-शिव जी के सामने संकल्प लें।
  • व्रत का संकल्प लेने के बाद ”मम सुखसौभाग्य पुत्रपौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये कर्क चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये” मंत्र का जाप करें।
  • दिनभर निर्जला व्रत रखें।
  • शाम को शुभ मुहूर्त में पूजा आरंभ करें। इसके लिए एक लकड़ी की चौकी में लाल रंग का कपड़ा बिछाएं।
  • चौकी पर माता करवा की तस्वीर अलावा माता पार्वती-शिव की तस्वीर या मूर्ति रखें।
  • अब चौकी में थोड़े से चावल डालें और उसके ऊपर एक मिट्टी या फिर तांबे, पीतल का कलश रखें।
  • इस कलश में स्वास्तिक का चिन्ह बना दें और उसके मुख पर कलावा बांध दें और फिर जल भर दें।
  • इसे किसी कटोरी से ढक दें और इसमें चावल या फिर गेहूं भर दें।
  • अब चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए भी लोटे में जल भर लें। इसमें दूध, अक्षत
  • अब फूल, माला, सिंदूर, अक्षत, मिठाई आदि चढ़ा दें।
  • फिर दीपक का दीपक और धूप जला लें।
  • अब करवा चौथ की व्रत कथा सुन या फिर पढ़ लें।
  • कथा के समय हाथों में फूल और अक्षत ले लें। कथा सुनने के बाद इसे चढ़ा दें।
  • अब करवा की टोंटी में सींक और अंदर चावल, मिठाई, गुलगुले आदि भर लें।
  • इसके बाद अगर अकेले पूजा कर रही है, तो अपने करवा एक-दूसरे से 7 से 11 बार पलटें।
  • दूसरे के साथ कर रही है, तो आपस में महिलाएं ऐसा करें। अंत में करवा को उसी स्थान में रख दें।
  • इसके बाद करवा माता की आरती के साथ अन्य आरती कर लें।
  • चंद्रोदय के समय सबसे पहले चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ फूल, माला, मिठाई आदि चढ़ाएं।
  • इसके साथ ही एक दीपक छलनी में रख कर चाँद को देखें। फिर अपने पति का मुख देखें।
  • इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें और अपनी कामना कहें।
  • इसके बाद पति के पैर छूकर जल पीकर अपना व्रत खोलें।
  • फिर अपने घर में मौजूद बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लें। इसके बाद भोजन ग्रहण करें।

करवा चौथ पर बन रहा शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों के लिए होगा सोने पे सुहागा, आकस्मिक धन लाभ के योग

करवा चौथ में चांद को अर्घ्य देते समय बोलें ये मंत्र

करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देते समय’ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:’, ‘ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:’, ‘ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

दिवाली के बाद नवबंर माह में ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मीन राशि में विराजमान शनि के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियोें के बारे में

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।