Karwa (Karva) Chauth 2025 Moonrise Time, Chand Nikalne Ka Samay (चांद निकलने का समय): पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पावन व्रत रखा जाता है। इस बार यह व्रत अत्यंत दुर्लभ और शुभ योगों में पड़ रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना से निर्जला उपवास रखती हैं। इसके साथ ही अविवाहित कन्याएं भी मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा से यह व्रत करती हैं। व्रत का आरंभ सूर्योदय के साथ होता है और इसका समापन शाम को चंद्र दर्शन और चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करने के बाद किया जाता है। यह व्रत वर्ष के सबसे कठोर व्रतों में से एक माना जाता है, क्योंकि पूरे दिन बिना जल ग्रहण किए उपवास रखा जाता है। करवा चौथ का यह पर्व पति-पत्नी के प्रेम, समर्पण और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं न केवल चंद्रमा की पूजा करती हैं, बल्कि भगवान शिव, माता पार्वती और करवा माता की भी आराधना करती हैं। ऐसा माना जाता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं, दांपत्य जीवन में सौहार्द और स्थिरता आती है, तथा अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। परंपरा के अनुसार, चंद्रमा के दर्शन के बाद महिलाएं अर्घ्य अर्पित कर जल ग्रहण करती हैं और इस प्रकार व्रत का पारण करती हैं। यदि आपने भी इस वर्ष करवा चौथ का व्रत रखा है तो जानें आपके शहर में किस समय होंगे चांद के दीदार। जानें शहर के अनुसार चंद्रोदय का सटीक समय…

Karwa Chauth 2025 Date, Time, Puja Vidhi, Samagri, Katha, Shubh Muhurat, Chand Nikalne Ka Samay LIVE

कब है करवा चौथ 2025? (Karwa Chauth Vrat 2025 Date)

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ- 09 अक्टूबर को देर रात 10 बजकर 54 मिनट पर
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का समापन- 10 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट पर
करवा चौथ पूजन का मुहूर्त- 05 बजकर 55 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 09 मिनट तक

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का शुभ मुहुर्त, पूजा विधि, आरती और चंद्रोदय का समय

करवा चौथ का समय- सुबह 6 बजकर 17 मिनट से रात 8 बजकर 10 मिनट तक
करवा चौथ 2025 तिथि- 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

Karwa Chauth 2025 Samagri: करवा चौथ की थाली में जरूर रखें ये चीजें, नोट कर लें पूरी पूजा सामग्री

करवा चौथ 2025 चंद्रोदय का समय (Karwa Chauth Vrat 2025 Moon Rise Time)

दृंक पंचांग के अनुसार, 10 अक्टूबर को शाम 8 बजकर 10 मिनट पर होगा।

करवा चौथ पर शहर के अनुसार चंद्रोदय का समय (Karwa Chauth 2025 Moon Rise Time Citywise )

शहरचांद निकलने का समय
दिल्लीरात 08:13 बजे
नोएडारात 08:12 बजे
गुरुग्रामरात 08:14 बजे
मेरठरात 08:10 बजे
गाजियाबादरात 08:12 बजे
मुंबईरात 08:55 बजे
कोलकातारात 07:42 बजे
चेन्नईरात 08:38 बजे
हरिद्वाररात 08:05 बजे
इंदौररात 08:34 बजे
रायपुररात 08:01 बजे
लखनऊरात 08:02 बजे
कानपुररात 08:06 बजे
गोरखपुररात 07:52 बजे
प्रयागराजरात 08:02 बजे
गांधीनगररात 08:46 बजे
अहमदाबादरात 08:47 बजे
शिमलारात 08:06 बजे
भोपालरात 08:26 बजे
देहरादूनरात 08:05 बजे
चंडीगढ़रात 08:09 बजे
जयपुररात 08:23 बजे
पटनारात 07:48 बजे
जम्मूरात 08:11 बजे