Karwa Chauth 2025 Horoscope: करवा चौथ का पर्व पूरे देश में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष 10 अक्टूबर को करवा चौथ पड़ रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रोदय के बाद अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं। इस बार जब महिलाएं चंद्र दर्शन करेंगी, उस समय ग्रहों की स्थिति अत्यंत शुभ मानी जा रही है। करवा चौथ के दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा, जिसे नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। जब कृतिका नक्षत्र के बाद चंद्रमा रोहिणी में प्रवेश करेगा, तब यह एक अत्यंत मंगलमय और शुभ योग बनाएगा। इस वर्ष का करवा चौथ विशेष इसलिए भी है क्योंकि शनि और मंगल दोनों ग्रह शुभ स्थिति में हैं और उनके बीच कोई प्रतिकूल दृष्टि संबंध नहीं है। इसलिए जो महिलाएं अपने पति के सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना से यह व्रत करेंगी, उनकी इच्छाओं की पूर्ति की संभावना प्रबल है।

साथ ही, तुला राशि में मंगल दिग्बली होकर कुलदीपक राजयोग बना रहे हैं। यह भी इस व्रत को और अधिक फलदायी बनाएगा। इसके साथ ही राहु कुंभ राशि में रहकर मिथुन राशि में विराजमान गुरु के साथ नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसके अलावा इस खास संयोग से यह पर्व दसवें महीने की दसवीं तिथि को मनाया जा रहा है और शुक्र, जो सौभाग्य और लक्ष्मी के कारक हैं। इस अवधि में सक्रिय स्थिति में रहेंगे। रोहिणी नक्षत्र के साथ यह संयोजन इस वर्ष के करवा चौथ को और भी अधिक शुभ बना देगा।

ग्रह स्थिति और वैवाहिक योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दूसरा भाव पति की आयु और पारिवारिक स्थिरता से संबंधित होता है, जबकि सप्तम भाव विवाह और जीवनसाथी के स्वास्थ्य तथा सौभाग्य का प्रतीक है। इस वर्ष बृहस्पति अष्टम भाव में स्थित होकर अपने ही भाव को दृष्टि दे रहे हैं, जो सुरक्षा और स्थिरता प्रदान करेगा। शनि की शुभ दृष्टि और मंगल की उपस्थिति ऊर्जा, पराक्रम और संरक्षण का संकेत देती है। सप्तम भाव के स्वामी पर बृहस्पति और बुध की दृष्टि पड़ रही है, जिससे पति की आयु दीर्घ और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। लग्न में सूर्य की उपस्थिति आत्मबल और आत्मविश्वास बढ़ाएगी।

मेष राशि (Aries Zodiac)

सप्तम भाव में मंगल और बुध का योग अत्यंत शुभ है। बृहस्पति की दृष्टि से दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

धन भाव में बृहस्पति और लाभ भाव में शनि की स्थिति आर्थिक स्थिरता और पारिवारिक आनंद का संकेत दे रही है। यह करवा चौथ आपके लिए बहुत शुभ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ रही है, जिससे वैवाहिक जीवन में गहराई और विश्वास बढ़ेगा। यह योग सौभाग्य में वृद्धि करेगा।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

सप्तम भाव पर मंगल की दृष्टि और शीघ्र ही बृहस्पति का प्रभाव मिलकर दांपत्य जीवन में प्रेम, निकटता और सौभाग्य में वृद्धि करेंगे।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

प्रारंभ में कुछ चुनौतियाँ दिख सकती हैं क्योंकि पति स्थान का स्वामी अष्टम भाव में है, लेकिन बृहस्पति की दृष्टि से स्थिति शीघ्र सुधर जाएगी। इस दिन विशेष मंत्र का सात बार जाप लाभदायक रहेगा।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

सूर्य और शनि की युति शुरुआत में तनाव दे सकती है, लेकिन शुक्र की अनुकूल स्थिति सौभाग्य को स्थिर रखेगी। पति का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Libra Zodiac)

कन्या राशि में शुक्र शुक्रादित्य के साथ नीच भंग राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए भी ये अवधि की मायनों में खास हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

सप्तम भाव में उच्च का चंद्रमा होने से यह करवा चौथ अत्यंत मंगलकारी रहेगा। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम होगा और बृहस्पति की कृपा से दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

Karwa Chauth 2025: 09 या 10 अक्टूबर, कब है करवा चौथ? जानें सही तिथि, पूजा का शुभ मुहुर्त और चंद्रोदय का समय

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

तुला राशि के जातकों के जीवन में अनुकूल प्रभाव देखने को मिलने वाला है। शनि के साथ मंगल आपको अचानक धन लाभ के साथ आत्म विश्वास में वृद्धि कर सकता है।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

मकर राशि की महिलाओं को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। इस राशि में शनि की विशेष पा रहने वाली है। शुक्र के कारण जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीत सकता है।

कुंभ राशि ( Aquarius Zodiac)

इस राशि की जातिकाओं को 11 बार विशेष मंत्र का जाप करने की सलाह दी जाती है। इससे वैवाहिक स्थिरता और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

सप्तम भाव का स्वामी बुध है, जिस पर बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि पड़ रही है। राहु का प्रभाव कमजोर रहेगा। पुराने मतभेद और कठिनाइयां दूर होंगी। यह करवा चौथ आपके लिए अत्यंत शुभ और समृद्धिदायक सिद्ध होगा।

चंद्रमा को अर्घ्य देते समय बोलें ये मंत्र

यह शक्तिशाली मंत्र दुर्गा सप्तशती से लिया गया है और इसे सात या ग्यारह बार मनोभाव से जपना अत्यंत फलदायक रहेगा। चंद्रमा को अर्घ्य देते समय निम्न मंत्र का जाप अवश्य करें

मंत्र

“देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
रूपं देहि जयां देहि यशो देहि द्विषो जहि॥”

दिवाली के बाद नवबंर माह में ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मीन राशि में विराजमान शनि के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियोें के बारे में

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।