Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। यह व्रत वे अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। इस साल यह व्रत 20 अक्टूबर 2024 दिन रविवार को पड़ रहा है। इस दिन महिलाएं सुबह से लेकर चांद निकलने तक निर्जला व्रत रखती हैं फिर रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। करवा चौथ की पूजा में चंद्रमा और माता करवा की पूजा की जाती है। वहीं, ज्योतिष की मानें तो चंद्रमा को अर्घ्य देते समय तीन खास बातें बोली चाहिए। क्योंकि इन 3 बातों के बिना अर्घ्य को अधूरा माना जाता है।

करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देते समय बोलें ये 3 चीज

अर्घ्य देते समय बोलें मंत्र

अगर आप करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो चंद्रमा को अर्घ्य देते समय आपके इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है – ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:’, ‘ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:’, ‘ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम’ हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन खुशनुमा बना रहता है और पति को करियर में तरक्की मिलती है।

अपने पति का लें नाम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा को अर्घ्य देते समय अपने पति का नाम भी लेना चाहिए। इस करवा चौथ व्रत पर जब आप चंद्रमा को अर्घ्य देंगी तो उस दौरान अपने पति का पांच बार नाम लें। उसके बाद चंद्रमा को सफेद फूल अर्पित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से पति के जीवन से तनाव दूर हो सकता है।

चंद्रमा की रक्षा स्तुति करें

अर्घ्य के दौरान तीसरी महत्वपूर्ण बात है चंद्रमा की रक्षा स्तुति करना। स्तुति का पाठ चंद्रमा को अर्घ्य समय करें। स्तुति इस प्रकार है – क्षीरोदार्णवसम्भूत आत्रेयगोत्रसमुद्भव:. गृहाणार्ध्यं शशांकेदं रोहिण्यसहितो मम। इस रक्षा स्तुति को 5 या 11 बार दोहराएं। माना जाता है कि इस स्तुति के बिना अर्घ्य अधूरा रहता है। इससे करने से आर्थिक लाभ होता है और पति को हर कार्य में सफलता मिलती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।