Karwa Chauth 2024 Sargi Date, Time: हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। इसके साथ ही मनचाहा पति पाने के लिए कुंवारी कन्याएं भी इस व्रत को रखती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ अपना व्रत खोलती है। मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ का व्रत का आरंभ सूर्योदय के साथ आरंभ हो जाता है। ऐसे में महिलाएं अपने व्रत का आरंभ सरगी खाकर करती हैं, जो सूर्योदय से करीब दो घंटे पहले खाई जाती है। आइए जानते हैं सरगी खाने का सही समय और महत्व…

करवा चौथ 2024 शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2024 Puja Time)

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 20 अक्टूबर 2024 को सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर होगी और अगले दिन यानी 21 अक्टूबर 2024 को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी।

करवा चौथ व्रत 2024 का समय? (Karwa Chauth 2024 Time)

करवा चौथ 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 22 मिनट से शाम 7 बजकर 55 मिनट तक है। व्रत की कुल अवधि 13 घंटे 33 मिनट की है।

करवा चौथ 2024 शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2024 Shubh Muhurat )

करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 45 मिनट से लेकर शाम को 7 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।

करवा चौथ 2024 चंद्रोदय का समय (Karwa Chauth 2024 Moonrise Timing)

द्रिक पंचांग के अनुसार, करवा चौथ के दिन चंद्रोदय 20 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 55 मिनट पर होगा। शहर के अनुसार  समय पर कुछ बदलाव हो सकता है।

सरगी 2024 शुभ मुहूर्त ( Karwa Chauth Sargi Time 2024)

इस बार करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024, रविवार को रखा जा रहा है।  इस दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर होगा। सरगी सूर्योदय से करीब 2 घंटे पहले खाई जाती है। इसलिए  करवा चौथ के दिन सुबह 04 बजकर 30 मिनट तक सरगी खा सकते हैं।

सरगी के साथ करते है करवा चौथ व्रत की शुरुआत

मान्यता है कि सरगी के बिना करवा चौथ का व्रत अधूरा होता है। इसलिए सरगी खाने के साथ कई जगहों पर व्रत की शुरुआत की जाती है। ये सरगी सास अपनी बहू को उपहार के रूप में देती है। अगर सास नहीं होती है, तो ससुराल पक्ष से ननद या कोई बड़ा सदस्य दे सकता है। बता दें कि इस सरगी में सूखे मेले, मिठाई, फल, मेहंदी, साड़ी, बिंदी, बिछिया के साथ शगुन के तौर पर कुछ चीजें रखी जाती है।

करवा चौथ की सरगी में कैसा होना चाहिए खानपान, जानें

कैसे खाएं सरगी?

सरगी ब्रह्म मुहूर्त यानी 4-5 बजे के बीच खाना शुभ माना जाता है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान कर लें। इसके बाद विधिवत पूजा करने के बाद सरगी खाएं। इस बात का ध्यान रखें कि सरगी में कुछ भी तला भुना, ज्यादा ऑयली चीजें न खाएं। इसके बदले आप सरगी में सूखे मेवे, फल, मिठाई, दूध, नारियल पानी आदि पी सकते हैं। इसके साथ ही सरगी खाने के बाद जल पिएं और देवी-देवता मनन करते हुए व्रत का संकल्प लें। इसके बाद चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखें।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024