Karwa (Karva) Chauth 2024 Moonrise Time, Chand Nikalne Ka Samay (चांद निकलने का समय): द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है। आज काफी शुभ योगों में करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है। आज सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके साथ ही कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा पति पाने के लिए व्रत रखती हैं सूर्योदय के साथ ही ये व्रत आरंभ हो चुका है, जो शाम के समय चंद्रमा को जल देने के साथ व्रत खुलेंगे। ये व्रत साल के कठोर व्रतों में से एक माना जाता है, क्योंकि इस दिन निर्जला व्रत रखा जाता है। यह पर्व पति-पत्नी के प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक होता है। इसके साथ ही आज के दिन चंद्रमा की पूजा के साथ-साथ शिव-पार्वती जी और करवा माता की पूजा ककरने का विधान है। मान्यता है कि आज के दिन लव्रत रखने से वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याओं से निजात मिल जाता है। इसके साथ ही अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आज के दिन चंद्रमा देखकर ही व्रत खोलने की परंपरा है। इसके बाद ही महिलाएं जल पीकर व्रत खोलती है। अगर आपवने भी इस साल व्रत रखा है, तो जान लें कि आपके शहर में किस समय निकलेगा चांद…

करवा चौथ व्रत 2024 का समय? (Karwa Chauth 2024 Time)

करवा चौथ 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 22 मिनट से शाम 7 बजकर 55 मिनट तक है। व्रत की कुल अवधि 13 घंटे 33 मिनट की है।

करवा चौथ 2024 शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2024 Shubh Muhurat )

करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 45 मिनट से लेकर शाम को 7 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।

करवा चौथ 2024 चंद्रोदय का समय (Karwa Chauth 2024 Moonrise Timing)

द्रिक पंचांग के अनुसार, करवा चौथ के दिन चंद्रोदय 20 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 55 मिनट पर होगा। शहर के अनुसार समय पर कुछ बदलाव हो सकता है।

करवा चौथ पर कब निकलेगा आपके शहर में चांद…( Karwa Chauth 2024 Moon Rise Timing City wise)

शहरसमय
दिल्लीरात 07:53
नोएडारात 07:52
मुंबईरात 08:36
कोलकातारात 07:22
चंडीगढ़रात 07:48
पंजाबरात 07:48
जम्मूरात 07:52
लुधियानारात 07:52
देहरादूनरात 07:24
शिमलारात 07:47
पटनारात 07:29
लखनऊरात 07:42
कानपुररात 07:47
प्रयागराजरात 07:42
इंदौररात 08:15
भोपालरात 08:07
अहमदाबादरात 08:27
चेन्नईरात 08:18
बंगलूरूरात 08:30
जयपुररात 08:05
रायपुररात 07:43

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024