Karwa Chauth 2024 Lucky Zodiac: आज 20 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत किया जाएगा। यह व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि किया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रख अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन चंद्रमा, मां करवा और देवी पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। हालांकि इस बार करवा चौथ व्रत पर शनिदेव भी मेहरबान रहने वाले हैं। क्योंकि ज्योतिष की मानें तो कर्मफल के स्वामी और ग्रहों में न्याय के देवता शनिदेव इस दिन शुभ संयोग बना रहे हैं। करवा चौथ पर शनि शश राजयोग बनेगा। इसके साथ ही इस दिन गजकेसरी, गुरु-शुक्र समसप्तक, बुध और सूर्य बुधादित्य राज योगों का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस दौरान कुछ राशि वाले जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं इस दिन किन राशियों की किस्मत खुलने वाली है।

करवा चौथ पर इन 4 राशियों की चमकने वाली है किस्मत (Karwa Chauth 2024 Lucky Zodiac)

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

करवा चौथ व्रत पर वृषभ राशि वाले जातकों की किस्मत चमकने वाली है। नौकरीपेशा हैं तो आपके इनकम में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान आपको बोनस भी मिल सकता है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि वाले जातकों के लिए भी करवा चौथ लकी साबित होगा। इन राशियों की महिलाओं को सफलता मिलने के योग है। व्यापार में वृद्धि होगी। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए समय शुभ है। धन लाभ होगा। छात्रों को सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में सब कुछ मंगलकारी होगा। सिंगल जातकों के विवाह के योग बन सकते हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा।

मकर राशि ( Makar Rashi)

मकर राशि वाले जातकों के आय में वृद्धि होगी। नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। पति के साथ संबंध मजबूत होंगे। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। मेहनत रंग लाएगी।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान आप आत्मविश्वासी, शांत और धैर्यवान बनेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। पति और पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन मिल सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।