Karwa (Karva) Chauth 2024 Moonrise Time in India Today, Chand Nikalne Ka Samay Today Updates in Hindi: करवा चौथ का त्योहार पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया गया। यह दिन खासकर सुहागिन महिलाओं के लिए है, जो अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। हर साल यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को आता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय, भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा करती हैं। करवा चौथ पर महिलाएं अपने पतियों के लिए सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करती हैं। आइए जानते हैं करवा चौथ का शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री, चंद्रोदय का समय सहित अन्य जरूरी जानकारी।
फल, सूखे मेवे, नारियल पानी, मिठाई, हलवा या सेवई, खीर, पानी, दूध, वस्त्र, बिछिया, पायल, सोलह श्रृंगार आदि।
करवा चौथ 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 22 मिनट से शाम 7 बजकर 55 मिनट तक है। व्रत की कुल अवधि 13 घंटे 33 मिनट की है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ के दिन चंद्रोदय 20 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 55 मिनट पर होगा। हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि इस साल चंद्रमा कहीं पर जल्दी, तो कहीं पर देर से निकलेगा। ऐसे में आपको इतंजार करना पड़ सकता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार करवा चौथ पर इस साल गजकेसरी राजयोग के साथ शश योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही इस दिन समसप्तक योग और बुधादित्य राजयोग भी बन रहा है।
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 19 अक्टूबर को शाम में 6 बजकर 16 मिनट पर हो रही है, जो 20 अक्टूबर को दोपहर में 3 बजकर 48 मिनट पर समाप्त हो रही है। इसलिए करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को ही रखा जाना शुभ रहेगा।
Karwa Chauth 2024 Date, Time: करवाचौथ पर बन रहे 5 राजयोग, जानिए तिथि, चंद्रोदय समय और धार्मिक महत्व
