Karwa Chauth 2024: वैदिक पंचांग अनुसार इस साल करवाचौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। साथ ही आपको बता दें कि इस साल 80 साल बाद करवाचौथ पर 5 राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। जिसमें शश, गजकेसरी, महालक्ष्मी, बुधादित्य और समसप्तक राजयोग बनने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मक चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए 5 राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही कार्य-व्यापार में भी प्रगति होगी। अगर आप इस दौरान कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उस दृष्टि से भी यह समय अनुकूल रहेगा। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही वहीं जो लोग अपने बिजनस में निवेश करके उसे आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए भी यह वक्‍त अनुकूल है। आगे चलकर आपको लाभ होगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

पांच राजयोग का बनना कन्या राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको इस दौरान बिजनस में खूब कमाई करने का मौका मिलेगा। साथ ही इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती या बात चल सकती है। वहीं आपको संतान से संंबधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए 5 राजयोग का बनना करियर और कारोबार के लिहाज से लाभप्रद साबित हो सकता है। इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। वहीं शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। विलासिता की वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा। सरकार का भी पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस अवधि में आपके लोगों के साथ नए- नए संबंध बनेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024