Karwa Chauth Vrat 2024 Date, Puja Timings in India: हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा की पूजा करने के साथ अपना व्रत खोलती है। इस व्रत को कठोर व्रत में से एक माना जाता है,क्योंकि इसमें करीब 12 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। आइए जानते हैं इस साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत। इसके साथ ही जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और महत्व…

कब है करवा चौथ 2024? (Karwa Chauth Vrat 2024 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 20 अक्टूबर 2024 को सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर होगी और अगले दिन यानी 21 अक्टूबर 2024 को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी।

करवा चौथ की तिथि- चंद्रोदय के समय चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ व्रत का पारण किया जाता है। इसलिए इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024 को रखा जाएगा।

करवा चौथ व्रत 2024 का समय? (Karwa Chauth Vrat 2024 Puja Time)

करवा चौथ 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 22 मिनट से शाम 7 बजकर 55 मिनट तक है। व्रत की कुल अवधि 13 घंटे 33 मिनट की है।

करवा चौथ 2024 शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2024 Shubh Muhurat )

करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 45 मिनट से लेकर शाम को 7 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।

करवा चौथ 2024 चंद्रोदय का समय (Karwa Chauth 2024 Moonrise Timing)

द्रिक पंचांग के अनुसार, करवा चौथ के दिन चंद्रोदय 20 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 55 मिनट पर होगा।

करवा चौथ का महत्व

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं और करवा माता की विधिवत पूजा करती हैं। इसके साथ ही रात को चंद्रमा की पूजा करने के साथ पति के हाथों से जल पीकर अपना व्रत खोलती है। वहीं दूसरी ओर जिन लड़कियों की शादी तय हो गई है, वो भी इस व्रत को रखती हैं। हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करने करती हैं और माता-पार्वती, शिव जी और करवा माता की पूजा करने के साथ अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024